भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को भारत लाने की तैयारी:पत्नी के साथ बेल्जियम में रह रहा, 13,850 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप

गीतांजलि जेम्स के मालिक और 13,850 करोड़ रुपए के बैंक घोटाले के मुख्य आरोपी मेहुल चोकसी अपनी पत्नी प्रीति चोकसी के साथ बेल्जियम में रह रहा है। ये बेल्जियम के एंटवर्प शहर में “F रेजीडेंसी कार्ड” पर रह रहें है। पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के बाद 2018 में भारत से एंटीगुआ-बारबुडा भाग गया था। चोकसी को भारत लाने के लिए अधिकारियों ने बेल्जियम सरकार से प्रत्यर्पण प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है। मेहुल चोकसी और नीरव मोदी पर पंजाब नेशनल बैंक की मुंबई स्थित ब्रेडी हाउस ब्रांच में 13,850 करोड़ रुपए का घोटाला करने का आरोप है। इससे पहले चोकसी ने पासपोर्ट सस्पेंड होने के कारण भारत नहीं लौट पाने का बहाना बनाया था। बेल्जियम से पहले एंटीगुआ-बारबुडा में रह रहा था आरोपी 2018 में भारत छोड़ने से पहले ही चोकसी ने 2017 में ही एंटीगुआ-बारबुडा की नागरिकता ले ली थी। मेहुल चौकसी बार- बार खराब सेहत का हवाला देकर भारत में पेशी पर आने से इनकार देता था। कभी-कभी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही उसकी पेशी होती है। भारत में उसकी कई संपत्तियां भी जब्त की जा चुकी हैं। एंटीगुआ से गायब होकर डोमिनिका पहुंचा, जेल में 51 दिन रहा था चोकसी मई 2021 में एंटीगुआ से गायब होकर पड़ोसी देश डोमिनिका पहुंच गया था। यहां उसे अरेस्ट कर लिया गया। CBI की एक टीम उसका प्रत्यर्पण कराने के लिए डोमिनिका पहुंची, लेकिन इसके पहले ही ब्रिटिश क्वीन की प्रिवी काउंसिल से उसे राहत मिल गई। बाद में उसे फिर एंटीगुआ के हवाले कर दिया गया। हालांकि, डोमिनिका की जेल में मेहुल चोकसी को 51 दिन गुजारने पड़े थे। यहां उसने दलील दी थी कि वो एंटीगुआ जाकर वहां के एक न्यूरोलॉजिस्ट से ट्रीटमेंट कराना चाहता है। एंटीगुआ पहुंचने के कुछ दिन बाद डोमिनिका की अदालत ने चोकसी के खिलाफ दर्ज केस भी खारिज कर दिए। चोकसी को नकली दस्तावेजों से मिली बेल्जियम में शरण मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मेहुल चोकसी ने बेल्जियम में निवास पाने के लिए झूठे और फर्जी दस्तावेज जमा किए। उसने अपनी भारतीय और एंटीगुआ की नागरिकता छुपाकर गलत जानकारी दी, ताकि उसे भारत न भेजा जा सके। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि मेहुल चोकसी अब स्विट्जरलैंड जाने की योजना बना रहा है। उसने कैंसर अस्पताल में इलाज का बहाना बनाया है। ———————- घोटाले से जुड़ी ये खबर जरूर पढ़ें… विजय माल्या से बैंकों ने ₹14,131.60 करोड़ रिकवर किए:मेहुल चौकसी की ₹2,566 करोड़ और निरव मोदी की ₹1,053 करोड़ की संपत्ति बेची देश के सरकारी बैंको (PSB) ने भगोड़े कारोबारी विजय माल्या की संपत्तियों को बेचकर 14,131.60 करोड़, भगोड़ा हीरा कारोबारी नीरव मोदी से 1,052.58 करोड़ और मेहुल चौकसी और अन्य से 2,565.90 करोड़ रुपए की वसूली की है। पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

IPL का पहला डबल हेडर आज:SRH Vs RR, संजू सैमसन सिर्फ बैटिंग करेंगे; राजस्थान की कमान रियान पराग के हाथ में

अमेरिका में भारतीय मां ने के बेटे का गला रेता:पिता को कस्टडी मिलने से नाराज थी मां; एक दिन पहले चाकू खरीदा था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *