ब्वॉयफ्रेंड से विवाद के बाद 95% जली मिली नाबालिग गर्लफ्रेंड,मौत:किश्त पर खरीदे मोबाइल छीनने पर झगड़ा, पेट्रोल खरीदा, सुसाइड की दी थी धमकी

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में सड़क किनारे 95% जली हालत में मिली नाबालिग की रविवार सुबह रायपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। ब्वॉयफ्रेंड से किश्त पर लिए मोबाइल को लेकर उसका विवाद हुआ था। जिसके बाद उसने आग लगाकर सुसाइड करने की धमकी दी थी। उसके ब्वॉयफ्रेंड ने पुलिस को बताया कि, गर्लफ्रेंड ने एक दुकान से 100 रुपए का पेट्रोल खरीदा था। पेट्रोल को छीनकर अपनी बाइक पर डाल लिया था। उसे उसके घर से करीब 500 मीटर दूर छोड़कर रामनगर लौट आया था। आधे घंटे बाद जलने की जानकारी हुई। मामला विश्रामपुर थाना क्षेत्र का है। देखिए तस्वीरें… जानिए क्या है पूरा मामला ? जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 9.30 बजे विश्रामपुर-भटगांव रोड पर पासिंग नाले के पास सड़क किनारे नाबालिग जली अवस्था में मिली थी। उसकी पहचान ग्राम गोरखनाथपुर निवासी मोनिका सिंह उर्फ मोना (17) के रूप में हुई। वो कक्षा 11वीं की छात्रा थी। पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से उसे 95 फीसदी जलना बताया गया। उसे शुरुआती इलाज के बाद अंबिकापुर रेफर कर दिया गया था। सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे। रायपुर पहुंचने के बाद हुई मौत घटना की सूचना पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े शनिवार शाम अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पहुंची। मोनिका सिंह को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कराया। उसे रात में ही रायपुर मेकाहारा भेज दिया गया। रायपुर में इलाज के दौरान रविवार सुबह मोनिका सिंह की मौत हो गई। छात्रा के शव को वापस गोरखनाथपुर से जाया जा रहा है। प्रेमी से मोबाइल को लेकर हुआ था विवाद परिजनों से पूछताछ में पता चला कि, बेटी मोनिका का पिछले दो साल से रामनगर निवासी भूपेंद्र सिंह से लव अफेयर चल रहा था। दोनों एक दूसरे के घर आते जाते रहते थे। भूपेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि, दोनों ने मिलकर किश्त में मोबाइल खरीदा था, जिसमें से कुछ पैसे भूपेंद्र सिंह ने दिया था। बाकी पैसे मोनिका को देने थे। उसने पैसे जमा नहीं कराए तो भूपेंद्र ने उससे मोबाइल छीन लिया था। मोबाइल नहीं देने पर मरने की दी धमकी शुक्रवार की शाम को छात्रा मोनिका सिंह रामनगर भूपेंद्र सिंह के घर आई थी। रात में वह रूक गई थी। उसने सुबह भूपेंद्र सिंह से मोबाइल मांगा तो भूपेंद्र सिंह ने नहीं दिया। इस पर उसने धमकी दी कि वह जलकर मर जाएगी। रामनगर में ही छात्रा ने एक दुकान से 100 रुपए का पेट्रोल खरीदा था। भूपेंद्र ने उसे पेट्रोल खरीदते देख लिया और पेट्रोल लूटकर अपनी बाइक पर डाल लिया था। इसके बाद मोनिका को बाइक पर बैठाकर उसने आईटीआई कॉलोनी के पास सुबह 9 बजे छोड़ दिया था। वहां से उसका घर करीब 500 मीटर दूर है। भूपेंद्र सिंह ने कहा कि वह वापस रामनगर लौट आया था। इसके करीब आधे घंटे बाद मोनिका सिंह गंभीर रूप से जली अवस्था में मिली। पुलिस ने प्रेमी को थाने में बैठाया पूछताछ के बाद पुलिस ने भूपेंद्र सिंह को थाने में बैठा लिया है। पुलिस भूपेंद्र सिंह के बयान की जांच की जा रही है। एडिशनल एसपी अभिषेक पैकरा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस को छात्रा की मौत की अधिकारिक सूचना नहीं मिली है। …………………. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… ‘आत्महत्या के लिए मैं जिम्मेदार’ लिखकर खुद को जलाया: बाथरूम में जली मिली महिला टीचर की लाश; बेटा डॉक्टर है, बेटी MBBS कर रही मैं शारीरिक परेशानी की वजह से यह कदम उठा रही हूं। इसकी जिम्मेदार मैं स्वंय हूं। यह लिखकर छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की एक टीचर ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली है। भिलाई की रहने वाली रजनी देवांगन (50) पेशे से टीचर थी। उनका बेटा डॉक्टर है और बेटी MBBS की पढ़ाई कर रही है। पति की प्राइवेट जॉब है। रजनी ने सुसाइड क्यों किया इसकी जांच जारी है। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

ब्वॉयफ्रेंड से विवाद के बाद 95% जली मिली नाबालिग गर्लफ्रेंड,मौत:किश्त पर खरीदे मोबाइल छीनने पर झगड़ा, पेट्रोल खरीदा, सुसाइड की दी थी धमकी

भास्कर अपडेट्स:जम्मू कश्मीर के सांबा में सेना का सर्च ऑपरेशन जारी, दारुई इलाके में देखे गए 3 संदिग्ध लोग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *