ब्रिटेन में 10 महिलाओं से रेप का आरोपी दोषी करार:PHD स्टूडेंट नशीला पदार्थ खिलाकर घटना को अंजाम देता था, वीडियो भी बनाता था

लंदन में चीनी के PHD स्टूडेंट झेनहाओ जू को ब्रिटेन की एक अदालत ने बुधवार को 10 महिलाओं के साथ 11 बार रेप का दोषी ठहराया है। इनर लंदन क्राउन कोर्ट ने 18 घंटे की सुनवाई के बाद फैसला सुनाया। 28 साल के आरोपी ने 2019 और 2023 के बीच लंदन में 3 और चीन में 7 महिलाओं के साथ इस घटना को अंजाम दिया। आरोपी वारदात को अंजाम देते वक्त उसका वीडियो भी बनाता था। आरोपी के पास से 9 वीडियो बरामद किए गए हैं । वह अपराध करने के बाद महिलाओं का सामान भी अपने पास रख लेता था। आरोपी पर 35 आरोप थे, 8 से इनकार किया
लंदन में इनर क्राउन कोर्ट ने छात्र को 10 महिलाओं के खिलाफ 11 मामलों में दोषी पाया है। इन 10 महिलाओं में से दो की पहचान हो चुकी है जबकि अन्य 8 का अभी तक पता नहीं चल पाया है। झेनहाओ पर बलात्कार, ताक-झांक, अश्लील तस्वीर रखने और नशीला पदार्थ रखने समेत 35 आरोप थे। आरोपी ने सभी आरोप से इनकार किया था। सरकारी वकील ने बताया सीरियल यौन अपराधी
सरकारी वकील कैथरीन फैरेली ने कोर्ट में बताया था कि आरोपी भले ही स्मार्ट स्टूडेंट था, लेकिन वो एक सीरियल यौन अपराधी भी है। वह महिलाओं से मिलता था, उन्हें शराब और ड्रग्स के नशे में धुत कर देता था और फिर उनका बलात्कार करता था। अक्सर वह ऐसा करते हुए वीडियो भी बनाता था। आरोपी के मोबाइल मिले वीडियो के आधार पर ही उसके खिलाफ मुकदमा बनाया गया था। झेनहाओ ने सितंबर 2017 में ब्रिटेन के बेलफास्ट में क्वीन्स यूनिवर्सिटी में पढ़ाई की। इसके बाद उसने 2019 में यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन से इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री की और फिर PHD करने लगा।

More From Author

मणिशंकर बोले-राजीव 2 बार फेल होने के बावजूद पीएम बने:कांग्रेस बोली- वे हताश इंसान, राजीव ने देश को विजन दिया

जॉब एजुकेशन बुलेटिन:CISF कॉन्‍स्‍टेबल के 1048 पदों पर भर्ती, बिहार मेडिकल ऑफिसर की 3623 वैकेंसी; MP TET रिजल्‍ट जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *