ब्रह्मस्फुटसिद्धांत से मैथ्‍स के नियम सीखेंगे बच्‍चे:NCERT कक्षा 7 की किताब में जुड़े ब्रह्मगुप्‍त; डायरेक्‍टर सकलानी ने कहा- सही इतिहास जानना जरूरी

NCERT की कक्षा 7 की नई किताबों में गणित के नियम सिखाने के लिए भारतीय गणितज्ञों के योगदान जोड़े गए हैं। हाल ही में जारी गणित की किताब Ganit Prakash में बीजगणित, पूर्णांक जैसे टॉपिक्‍स आचार्य ब्रह्मगुप्त के फॉर्मूले से सिखाए गए हैं। किताब में संस्कृत ग्रंथों के उदाहरण शामिल किए गए हैं। साथ ही प्राचीन भारतीय गणितज्ञों से संबंधित सवाल और समाधान दिए गए हैं। इसके अलावा ज्यामिति पर आधारित एक प्राचीन भारतीय ग्रंथ ‘ब्राह्मस्फुटसिद्धांत’ को भी किताब में जगह दी गई है। किताब में बताया- ब्रह्मगुप्‍त ने पहली बार गणितीय नियम बताए किताब के चैप्‍टर 8 में पूर्णांकों पर आधारित चैप्‍टर में बताया गया है, ‘7वीं शताब्दी ईस्वी के गणितज्ञ ब्रह्मगुप्त की रचना ब्राह्मस्फुटसिद्धांत में पहली बार धनात्मक (पॉजिटिव) और ऋणात्मक (नेगेटिव) संख्याओं के गुणा और भाग के नियम बताए गए थे। इसे अंकगणित और बीजगणित के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया है।’ बीजगणितीय समीकरणों पर आधारित अध्याय में बीजगणित शब्द का प्रयोग किया गया है, जिसे अल्‍जेब्रा कहा जाता है। इसमें कहा गया है कि वेरिएबल्‍स की मदद से समीकरण बनाना और उन्‍हें हल करना प्राचीन भारत में गणितीय एक्‍सप्‍लोरेशन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा था। NEP 2020 के तहत किताबों में हो रहे बदलाव पुरानी कक्षा 7 की पाठ्यपुस्तक में प्राचीन भारतीय गणितज्ञों का कोई उल्लेख नहीं था। NCERT, ने NEP 2020 और राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा के तहत इसी साल नई किताबें जारी की हैं। इससे पहले, Ganit Prakash पार्ट 1 में भी भारतीय गणितज्ञों से जुड़े ऐसे ही संदर्भ दिए गए थे। NCERT निदेशक ने कहा- सही इतिहास सीखना जरूरी इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, NCERT के निदेशक दिनेश प्रसाद सकलानी ने कहा कि किताब में प्राचीन गणितज्ञों को शामिल करने का उद्देश्य छात्रों को ‘सही इतिहास’ सिखाना है, ताकि ‘औपनिवेशिक दृष्टिकोण’ से विकृत इतिहास से बचा जा सके। इसी साल दिल्‍ली सल्‍तनत, मुगल साम्राज्‍य के टॉपिक हटे NCERT ने इसी साल क्‍लास 7वीं की किताबों के सिलेबस में बदलाव किया है। हिस्‍ट्री, जियोग्राफी की टेक्‍स्‍टबुक्‍स से मुगल सल्‍तनत और दिल्‍ली सल्‍तनत के टॉपिक्‍स हटा दिए गए हैं, जबकि महाकुंभ समेत गर्वनमेंट इनीशिएटिव जैसे मेक इन इंडिया और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को किताबों में जोड़ा गया है। इससे पहले NCERT ने कोविड-19 महामारी के समय मुगल और दिल्‍ली सल्‍तनत से जुड़े कई हिस्‍सों को कम कर दिया था। इसमें तुगल‍क, खिलजी, लोधी और मुगलों के उपलब्धियों के टॉपिक्‍स शामिल थे। अब इन टॉपिक्‍स को पूरी तरह किताबों से हटा दिया गया है। ———————— ये खबरें भी पढ़ें… JNUSU इलेक्‍शन- सभी पदों पर लेफ्ट यूनिटी की जीत: अदिति मिश्रा बनीं अध्यक्ष, 4 पदों में से 3 पर लड़कियां, ABVP का सूपड़ा साफ जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन यानी JNUSU इलेक्शन का रिजल्ट घोषित हो गया है। सभी चार पदों पर लेफ्ट यूनिटी की जीत हुई है। अदिति मिश्रा JNUSU की नई प्रेसिडेंट बनी हैं। वो AISA (ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन) से लेफ्ट यूनिटी पैनल की उम्मीदवार थी। पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

गाजा के सुरंग में फंसे 200 हमास लड़ाके:इजराइल ने निकलने का रास्ता बंद किया, इजराइली सेना बोली- इन्हें अंडरवियर में आर्मी कैंप ले जाएंगे

भारत बोला-पाकिस्तान सालों से एटमी हथियारों की तस्करी कर रहा:हमने हमेशा इस बारे में बताया; ट्रम्प ने कहा था- पाकिस्तान न्यूक्लियर टेस्ट कर रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *