बोइंग में फाइटर जेट बनाने का काम ठप पड़ा:3,200 कर्मचारी हड़ताल पर; 40% इंक्रीमेंट का कॉन्ट्रैक्ट ठुकराया, बोले- आर्थिक सुरक्षा दें

बोइंग कंपनी के करीब 3,200 कर्मचारी हड़ताल पर हैं। ये कर्मचारी बोइंग में फाइटर जेट और अन्य विमानन उपकरण बनाते और मेंटेन करते हैं। हड़ताल पर जाने से फैक्ट्रियों में काम ठप पड़ गया है। लेबर कॉन्ट्रैक्ट पर सहमति नहीं बन पाने के कारण कर्मचारियों ने ये हड़ताल की है। कर्मचारियों का कहना है कि वो सुरक्षा के लिए अहम विमान और डिफेंस सिस्टम बनाते हैं। वे एक ऐसे समझौते के हकदार हैं, जो उनके परिवारों की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करे और उनकी एक्सपर्टाइज को सम्मान दे। हड़ताल रविवार रात से शुरू हुई है। कंपनी के पास 7 हजार फाइटर जेट के ऑर्डर हैं, जिन्हें उसे दो साल में डिलीवर करना है। कर्मचारियों ने 20% और 40% सैलरी हाइक का ऑफर ठुकराया बोइंग ने कर्मचारियों को चार साल में 20% वेतन वृद्धि का ऑफर दिया था। इसमें मेडिकल, पेंशन और ओवरटाइम जैसे बेनिफिट्स में सुधार का वादा भी था। लेकिन कर्मचारियों ने इसे नाकाफी माना और कंपनी की ओर से दिए गए इस प्रस्ताव को भी खारिज कर दिया था। एक हफ्ते की ‘कूलिंग-ऑफ’ पीरियड के बाद बोइंग ने एक संशोधित प्रस्ताव पेश किया। इसमें औसतन 40% वेतन वृद्धि और ऑप्शनल वर्क शेड्यूल जैसे मुद्दों पर ध्यान दिया गया था। कर्मचारियों ने इसे भी ठुकरा दिया। बोइंग एयर डोमिनेंस के वाइस प्रेसिडेंट और जनरल मैनेजर डैन गिलियन ने कहा- कंपनी इस बात से निराश है कि कर्मचारियों ने 40% औसत वेतन वृद्धि और अल्टरनेटिव वर्क शेड्यूल जैसे उनके मुख्य मुद्दे को हल करने वाले प्रस्ताव को ठुकरा दिया। कंपनी हड़ताल के लिए तैयार है और गैर-हड़ताली कर्मचारियों के साथ अपने ग्राहकों को सपोर्ट करने के लिए पूरी तरह से आकस्मिक योजना लागू कर चुकी है। लंबी हड़ताल से कंपनी को नुकसान का खतरा अगर हड़ताल लंबी चली, तो बोइंग के फाइटर जेट और डिफेंस सिस्टम के उत्पादन और डिलीवरी में देरी हो सकती है। इससे कंपनी की वित्तीय स्थिति प्रभावित हो सकती है। 2024 में सिएटल में 33,000 बोइंग कर्मचारियों ने सात हफ्ते तक हड़ताल की थी। इसके बाद उन्होंने 38% वेतन वृद्धि वाला समझौता स्वीकार कर लिया था। इसके अलावा 1996 में सेंट लुइस में 99 दिन की हड़ताल हुई थी। फिलहाल, यूनियन और बोइंग के बीच बातचीत रुकी हुई है। कर्मचारी अपनी मांगों पर अड़े हैं, जबकि बोइंग का कहना है कि वह गैर-हड़ताली कर्मचारियों के साथ काम जारी रखेगी। अगर कोई नया समझौता नहीं हुआ, तो हड़ताल लंबी चल सकती है। 1916 में शुरू हुई थी बोइंग बोइंग एक अमेरिकी कंपनी है, जो हवाई जहाज, रक्षा और अंतरिक्ष से जुड़ी चीजें बनाती है। 1916 में शुरू हुई ये दुनिया की सबसे बड़ी एयरोस्पेस कंपनियों में से एक है। इसके पॉपुलर प्रोडक्ट्स में 737, 747, 787 जैसे कॉमर्शियल प्लेन, फाइटर जेट, सैटेलाइट और मिसाइल सिस्टम हैं। इसका हेडक्वार्टर शिकागो में है।

More From Author

सोना 1506 बढ़कर ₹99,759 प्रति 10 ग्राम हुआ:चांदी ₹1862 महंगी होकर ₹1.11 लाख किलो बिक रही, इस साल गोल्ड ₹23,597 महंगा हो चुका

सरकारी नौकरी:हरियाणा में 785 पदों पर निकली भर्ती; एज लिमिट 42 साल, सैलरी 1 लाख से ज्यादा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *