बॉयफ्रेंड ने पैर पकड़ा, दोस्त ने मुंह दबाया..तीसरे ने गला-घोंटा:2 महीने बाद मिला लड़की का कंकाल, शादी के लिए जिद करने पर मर्डर

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में बॉयफ्रेंड ने दोस्तों संग मिलकर गर्लफ्रेंड को मार डाला। गर्लफ्रेंड अपने बॉयफ्रेंड पर शादी का दबाव बना रही थी, जिससे परेशान होकर उसने युवती को मिलने बुलाया। फिर दोस्तों संग मिलकर गला घोंटकर मारा। वारदात के बाद शव कुछ दूर ले जाकर झाड़ियों में छिपा दिया था। मामला पखांजूर थाना क्षेत्र के बड़े कापसी का है। वारदात के 2 महीने बाद युवती का मानव कंकाल मिलने के बाद हत्या का खुलासा हुआ। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि मुख्य आरोपी जिससे लड़की का अफेयर था, उसने पैर पकड़ रखा था। दूसरे दोस्त ने मुंह दबाया था, नाबालिग ने गला घोंटा था। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया हैं। घटना से जुड़ी 3 तस्वीरें देखिए… 2-3 साल से था अफेयर जानकारी के मुताबिक मृतिका का नाम संगीता उसेंडी (22) है, जो बड़े कापसी की रहने वाली थी। वहीं हत्या में शामिल आरोपियों में बॉयफ्रेंड दिनेश दुग्गा (21), दोस्त समनदीप पन्ना (20) और एक नाबालिग है। तीनों साहडोंगरी गांव के रहने वाले हैं। बॉयफ्रेंड और युवती के बीच पिछले 2-3 साल से अफेयर था। आरोपी इस बात से नाराज था कि उसकी गर्लफ्रेंड उस पर शादी के लिए दबाव डाल रही थी। इस बात से नाराज होकर उसने हत्या कर दी। ग्रामीणों को दिखा मानव कंकाल दरअसल, 22 जनवरी 2026 को पखांजूर थाना क्षेत्र के बड़े कापसी ग्राम के रनोबाई उसेंडी की खेत में मानव कंकाल मिला। ग्रामीणों ने वहां किसी वारदात की आशंका जताई। ग्रामीणों ने फौरन पखांजूर थाना की पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान वहां एक मानव कंकाल बरामद हुआ। यह कंकाल एक युवती का था, जिसकी पहचान पोस्टमार्टम और कंकाल के साथ मिले कपड़ों के आधार पर बड़े कापसी निवासी संगीता उसेंडी के रूप में हुई। युवती के कॉल डिटेल खंगालने पर मिला सुराग मामनव कंकाल की पहचान होने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी। युवती के परिजनों से पूछताछ और कॉल डिटेल खंगालने के बाद पुलिस उसके बॉयफ्रेंड दिनेश दुग्गा तक पहुंची। पुलिस ने दिनेश दुग्गा को 25 जनवरी 2026 को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शादी के लिए दबाव डालने पर रची हत्या की साजिश पुलिस की पूछताछ में दिनेश दुग्गा पहले गुमराह कर रहा था। लेकिन बारीकी से पूछताछ में दिनेश ने जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि दोस्त के साथ मिलकर गला दबाकर गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी। आरोपी ने बताया कि उसका संगीता के साथ पिछले 2-3 साल से अफेयर चल रहा था। इसी बीच संगीता उस पर शादी के लिए दबाव डाल रही थी। लेकिन वो उससे शादी नहीं करना चाहता था। संगीता के बार-बार दबाव डालने से वो नाराज हो गया। इसके बाद दिनेश ने संगीता को रास्ते से हटाने के लिए साजिश रची। इस साजिश में उसने अपने दो दोस्त समनदीप पन्ना और एक नाबालिग को भी शामिल किया। आरोपी ने प्लानिंग के तहत 16 नवंबर 2025 को मिलने घर से बाहर बुलाया। खेत ले जाकर घोंटा गला, तड़पकर गई जान दिनेश ने उसे खेत में ले जाकर अपने दोस्तों के साथ मिलकर संगीता को गला घोंटकर मार डाला। इसके बाद उसकी लाश को कुछ दूर ले जाकर झाड़ियों में छिपा दिया। वहीं आरोपी ने सबूत मिटाने के लिए युवती के मोबाइल को भी तोड़ दिया। पुलिस ने इस हत्याकांड में दूसरे आरोपी को मुंबई के बोरीवली से पकड़ा है। जांच में पता आरोपी नाबालिग निकला। पुलिस ने उसे बाल न्याय बोर्ड में पेश किया है। जबकि तीसरे आरोपी समनदीप पन्ना को साहडोंगरी गांव से गिरफ्तार किया है। ………………….. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… बियर-बार में गर्लफ्रेंड के मर्डर का LIVE VIDEO: रायपुर में बॉयफ्रेंड ने बोतल से फोड़ा सिर, सीने पर मुक्का मारा; गले लगाकर रोया, फिर भागा रायपुर के मेट्रो बार में बॉयफ्रेंड ने शराब की बोतल से वारकर अपनी गर्लफ्रेंड का सिर फोड़ दिया। युवती चीखती रही, लेकिन युवक ने बाल खींचकर जमीन पर पटककर भी पीटा। पिटाई के युवक ने युवती को गले लगाकर रोया, फिर भाग गया। मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

आज की सरकारी नौकरी:बिहार सेकेंड इंटर लेवल के तहत 25,311 भर्ती; रेलवे में 21,997 वैकेंसी; BSNL में 120 ओपनिंग्स

चाकू दिखाकर लोगों को डरा रहा था युवक:बस्तर पुलिस ने पकड़ा, कोर्ट में पेशकर भेजा जेल, धारदार चाकू जब्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *