बॉयफ्रेंड के लिए लड़कियों में गैंगवार…एक-दूसरे पर बरसाए थप्पड़:बिलासपुर में सरेराह जमीन पर पटका, फिर चलाए लात-घूंसे; चौक के पास सिगरेट पी रही थीं

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में दबंग लड़कियों ने एक लड़की की पिटाई कर दी। लड़कियों ने पहले तो उस पर थप्पड़ों की बारिश कर दी फिर उसे खींचकर जमीन पर गिरा दिया। फिर लात-घूंसों से पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान पीड़ित लड़की चीख-चीखकर रोती रही, लेकिन उसे बचाने कोई नहीं आया। लड़कियों की सरेराह गुंडागर्दी का यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। मामला पुराना बस स्टैंड से टेलीफोन एक्सचेंज रोड के बीच का है। शुक्रवार शाम सड़क किनारे चार लड़कियां सिगरेट पीते हुए खड़ी थीं। इस दौरान लड़कियां आपस में बातचीत कर रही थीं। जिसके बाद अचानक एक लड़की को पकड़ कर थप्पड़ मारने लगी। लड़कियों के इस हाईवोल्टेज ड्रामा को देखकर लोगों की भीड़ जुट गई। ये लड़कियां चिंकी और रिया गैंग की बताई जा रही हैं। इनमें से दो लड़कियों के बीच बॉयफ्रेंड को लेकर विवाद था। प्रेम प्रसंग के चलते हुआ झगड़ा
बताया जा रहा है कि लड़कियों के बीच प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद हुआ है। दबंगई दिखाने वाली लड़कियां कपड़े की दुकान में काम करती हैं। जिस लड़की की पिटाई की गई, वो भी प्राइवेट जॉब करती है। लड़की उस लड़के से बातचीत करती थी, जिसे दूसरी लड़की पसंद करती थी। इसी विवाद के चलते उन्होंने मिलकर लड़की की जमकर पिटाई कर दी। सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा वीडियो
लड़कियों की दबंगई को देखकर सड़क के दूसरी ओर खड़े लोगों ने इस मारपीट का वीडियो बना लिया। इसमें लड़कियां मिलकर एक लड़की को थप्पड़ मारती दिख रही है, जिसके बाद लड़कियों ने युवती को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया और फिर लात-घूंसों से उसकी पिटाई करने लगे। यह वीडियो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। पुलिस बोली- नहीं मिली है कोई शिकायत
इधर, सोशल मीडिया में लड़कियों के वायरल वीडियो पर सिविल लाइन टीआई एसआर साहू ने कहा कि थाने में किसी युवती ने मारपीट की शिकायत नहीं की है। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो की जानकारी मिली है। इसके आधार पर युवतियों की पहचान कर जानकारी जुटाई जा रही है। जांच के बाद मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पिछले साल भी हुई दोनों गैंग के बीच हुई थी मारपीट पिछले साल भी चिंकी और रिया गैंग की लड़कियों के बीच मारपीट का मामला सामने आया था। इसमें भी प्रेम प्रसंग को लेकर ही दोनों गैंग की लड़कियों के बीच मारपीट हुई थी। …………………………… लड़कियों के बीच मारपीट से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… लड़कियों में गैंगवार, पटक-पटककर पीटा, VIDEO:बिलासपुर में चिंकी और रिया गैंग में मारपीट, जमकर चले लात-घूंसे; मारने के लिए निकाला चाकू छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में लड़कियों के बीच जमकर मारपीट हुई है। बीच सड़क पर लड़कियों ने एक दूसरे के बाल पकड़कर खींचा और पटक-पटककर पीटा है। बताया जा रहा है कि एक लड़की ने हमला करने के लिए चाकू भी निकाल लिया। पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के रिवर व्यू का है। पढ़ें पूरी खबर….

More From Author

कोलकाता रेप-मर्डर केस में संजय रॉय दोषी करार:सजा का ऐलान सोमवार को, संजय बोला- मुझे फंसाया गया, इसमें IPS शामिल

ईरान के सुप्रीम कोर्ट में गोलीबारी, 2 जजों की हत्या:ज्यादा फांसी की सजा सुनाने के चलते ये हैंगमैन कहलाते थे; हमलावर ने सुसाइड किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *