बेंगलुरु में वायुसेना अधिकारी और पत्नी पर हमला:खून से लथपथ VIDEO जारी किया, डैशकैम रिकॉर्डिंग से आरोपी पकड़ा गया

बेंगलुरु में सोमवार सुबह वायुसेना के अधिकारी और उनकी पत्नी पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। उनके साथ मारपीट के अलावा गाली-गलौज भी की गई। ऑफिसर ने वीडियो जारी कर घटना की जानकारी दी है। पुलिस के मुताबिक विंग कमांडर शिलादित्य बोस पत्नी स्क्वाड्रन लीडर मधुमिता दत्ता के साथ कोलकाता की फ्लाइट पकड़ने एयरपोर्ट जा रहे थे। उसी दौरान बीच रास्ते में कुछ लोगों ने बाइक से उनका पीछा किया और गाड़ी रोककर मारपीट की। शिलादित्य के सिर और चेहरे से खून बह रहा था। पत्नी ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। इलाज के बाद पति-पत्नी थाने पहुंचे। पहले पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की। हालांकि उनकी पत्नी के कहने पर बायप्पनहल्ली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया। वायुसेना अधिकारी की कार में लगे डैशकैम रिकॉर्ड के आधार पर आरोपी की पहचान स्विगी के डिलीवरी ब्वॉय के तौर पर की गई है। पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया है। अब उससे पूछताछ की जा रही है कि बात हाथापाई तक क्यों पहुंची। DRDO का स्टिकर देखकर किया हमला वीडियो में बोस बता रहे हैं- हम DRDO, CV रमन नगर फेज 1 में रहते हैं। आज सुबह, मेरी पत्नी मुझे एयरपोर्ट ले जा रही थी, तभी पीछे से एक बाइक आई और हमारी कार को रोक दिया। उस व्यक्ति ने कन्नड़ में गाली देना शुरू कर दिया। जब उन्होंने मेरी कार पर DRDO का स्टिकर देखा, तो कहा- तुम DRDO के लोग हो। बोस ने बताया- उन्होंने मेरी पत्नी को गाली दी और मैं इसे बर्दाश्त नहीं कर सका। जैसे ही मैं कार से बाहर निकला, बाइक सवार ने मेरे माथे पर चाबी मार दी। इसके बाद उस व्यक्ति ने पत्थर उठाया और मेरी कार पर मारने की कोशिश की, जो मेरे सिर पर लगा। विंक कमांडर ने एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे कह रहे हैं कि पुलिस के पास गए लेकिन उन्हें कोई मदद नहीं मिली। अगर कानून उनकी मदद नहीं करता है तो वे इसका बदला जरूर लेंगे। क्योंकि उनकी कार के डैश कैम में हमलावर का चेहरा और बाइक का नंबर सब रिकॉर्ड हो गया है। बोस बोले- कर्नाटक की हालत चिंताजनक पहले हमले के बाद बोस अपनी गाड़ी से बाहर निकले और पूछा कि क्या लोग सेना या रक्षा बलों के किसी व्यक्ति के साथ ऐसा व्यवहार करते हैं। यह सुनकर और लोग इकट्ठा हो गए और उन्हें गाली देना शुरू कर दिया। बोस ने आगे कहा – कर्नाटक की हालत ऐसी ही हो गई है। मुझे इस राज्य पर भरोसा था, लेकिन आज की घटना के बाद मैं स्तब्ध हूं। भगवान हमारी मदद करें। भगवान मुझे जवाबी कार्रवाई न करने की शक्ति दें। लेकिन अगर कानून-व्यवस्था विफल होती है, तो मैं जवाबी कार्रवाई करूंगा। आरोपी डिलीवरी बॉय, चश्मदीद बोले- अफसर ने भी बहुत मारा शिलादित्य की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी हमलावर को अरेस्ट कर लिया है। चश्मदीदों का कहना है कि हमलावर एक फूड डिलीवरी एप के लिए काम करता है। जब वे लोग हल्ला सुनकर आए तो शिलादित्य के चेहरे से खून निकल रहा था। बाद में अफसर ने भी डिलीवरी बॉय को 20-30 घूंसे मारे। लोगों ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन वे अपने गुस्से पर कंट्रोल नहीं कर पा रहे थे। सेना के अधिकारी से मारपीट की ये खबर भी पढ़ें… केरल में सेना के अधिकारी के साथ मारपीट: सीपीआईएम और भाजपा नेता पर आरोप, NCC कैंप में फूड पॉइजनिंग के संदेह में हाथापाई केरल में सेना के अधिकारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। घटना 23 दिसंबर को कोच्चि के थ्रीक्काकारा में केएमएम कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड साइंस में हुई। दरअसल, कॉलेज में एनसीसी का ट्रेनिंग कैंप लगा हुआ था। घटना की वाली रात 60 से करीब कैडेट्स ने फूड पॉइजनिंग की शिकायत की थी। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

भारत ने स्टील के इंपोर्ट पर 12% टैरिफ लगाया:यह 200 दिनों तक लागू रहेगा, फाइनेंस मिनिस्ट्री ने नोटिफिकेशन में दी जानकारी

ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस नहीं रहे:88 साल की उम्र में ब्रेन स्ट्रोक से निधन; अंतिम संदेश में गाजा में शांति की अपील की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *