बेंगलुरु जेल का दूसरा वीडियो आया:कैदी नाच-गाकर दारू पार्टी कर रहे; पहले वीडियो में ISIS आतंकी जुहैब फोन इस्तेमाल करता दिखा था

बेंगलुरु की पराप्पना अग्रहरा सेंट्रल जेल के अंदर का दूसरा वीडियो सामने आया है। इसमें कैदी गाना गाते, नाचते और पार्टी करते नजर आ रहे हैं। हालांकि अभी इस वीडियो की पुष्टि होना बाकी है। 55 मिनट के वायरल वीडियो की शुरुआत में शराब की 4 बोतलें खिड़की पर सजी हुई दिख रही हैं। आगे कुछ कैदी जमीन पर बैठकर बर्तनों को बजा रहे। 5-6 चिल्लाते हुए नाच रहे हैं। वीडियो में डिस्पोजेबल गिलास में शराब, प्लेट में कटे फल और तली मूंगफली भी दिख रही हैं। आखिर में कई मोबाइल फोन और चार्जर भी नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो करीब एक हफ्ते पहले का बताया जा रहा है। इससे पहले शनिवार को ही सामने आए पहले वीडियो में ISIS आतंकी जुहैब हमीद शकील मन्ना फोन इस्तेमाल करता दिख रहा था। शकील को NIA ने 17 नवंबर 2021 को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था, उस पर युवाओं को आतंकी संगठन में भर्ती करने और फंड जुटाने का आरोप है। दूसरा वीडियो: जेल के अंदर की 3 तस्वीरें… AIG बोले- मामले की जांच हो रही एडिशनल इंस्पेक्टर जनरल (AIG) ऑफ प्रिजन्स पीवी आनंद रेड्डी ने कहा- इन कैदियों को मोबाइल फोन कैसे मिले। कौन जेल के अंदर लेकर गया, किसने इन्हें दिया, वीडियो कब रिकॉर्ड हुआ और मीडिया में कैसे लीक हुआ, इसकी जांच की जा रही है। पहले वीडियो में कैदी फोन चला रहे थे शनिवार को सामने आए पहले वीडियो में कैदी जेल के अंदर फोन चलाते दिख रहे थे। उसमें ISIS आतंकी जुहैब के अलावा सीरियल किलर और रेपिस्ट उमेश रेड्डी को देखा जा सकता था। कुछ कैदी जेल के अंदर टीवी देखते भी नजर आ रहे हैं। हालांकि पहले वीडियो की भी पुष्टि होनी बाकी है। पहला वीडियो: जेल के अंदर की 3 तस्वीरें… वीडियो पर किसने क्या कहा… कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि मामले की गहन जांच होगी और जल्द रिपोर्ट मांगी गई है। जेल के डीजी (ADGP) बी. दयानंद ने जांच के निर्देश दिए हैं। भाजपा विधायक विजेंद्र येदियुरप्पा ने सोशल मीडिया पर वीडियो के स्क्रीन शॉट शेयर किए हैं। उन्होंने कहा- कर्नाटक की जेल अब रिसॉर्ट में बदल गई हैं। परप्पना अग्रहारा जेल में देशद्रोही आतंकियों, बलात्कारियों, तस्करों और हत्यारों को विशेष सुविधाएं दी जा रही हैं। विजेंद्र येदियुरप्पा ने कहा- कर्नाटक अपराधियों और आतंकियों के लिए स्वर्ग बन गया है”- इसका सबसे बड़ा उदाहरण पराप्पना अग्रहारा जेल है। कांग्रेस सरकार के शासन में नैतिकता का पूर्ण अभाव और शर्मनाक कुप्रशासन साफ तौर पर यहां दिखाई दे रहा है। पूर्व अधिकारी बोले- जेल के अंदर IPS की तैनाती हो
इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए रिटायर्ड पुलिस अधिकारी एसके उमेश ने कहा, “जेल में कैदियों को VIP ट्रीटमेंट और मोबाइल की सुविधा देना राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है।” उन्होंने कहा कि लश्कर आतंकी द्वारा फोन पर बातचीत और उमेश रेड्डी का जेल में टीवी देखना बेहद चिंताजनक है। उमेश ने जेल सुधार की जरूरत पर जोर देते हुए पराप्पना अग्रहारा में आईपीएस अधिकारी को जेल अधीक्षक के रूप में नियुक्त करने की मांग की। इस समय यह जिम्मेदारी एक अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर संभाल रहे हैं। उनका कहना है कि IPS अधिकारी की तैनाती से जेल प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था में सुधार हो सकता है। जेल प्रशासन की सफाई जेल प्रशासन ने लग्जरी सुविधाएं देने के आरोपों को खारिज किया है।अधिकारियों का कहना है, “हमें वीडियो की जानकारी है। इसकी जांच की जा रही है और तथ्य जुटाए जा रहे हैं।” हालांकि इस जेल में ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले हत्या के आरोपी कन्नड़ एक्टर दर्शन थुगुदीपा 3 लोगों के साथ चाय-सिगरेट पीते दिख थे। ——————- ये खबर भी पढ़ें… गुजरात एटीएस ने ISIS के तीन आतंकी पकड़े:देश में कई जगह हमला करने की प्लानिंग कर रहे थे, हथियार जमा करने पहुंचे थे गुजरात गुजरात एटीएस ने आतंकी गतिविधियों में शामिल तीन लोगों को अहमदाबाद के अडालज से गिरफ्तार किया है। एटीएस टीम पिछले कुछ दिनों से इन पर नजर रख रही थी। पुख्ता जानकारी मिलने के बाद एटीएस ने रविवार सुबह तीनों को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला है कि तीनों आईएसआईएस के लिए काम कर रहे थे। पूरी खबर पढ़ें

More From Author

भाई-बहन की हत्या का शक, कुएं में मिले शव:बच्ची के मुंह-गले पर रुमाल बंधा मिला, घर के बाहर खेलते-खेलते गायब हो गए थे

ट्रम्प बोले- टैरिफ से फायदा, गरीब अमेरिकियों को ₹1.7लाख देंगे:सरकार 37 ट्रिलियन डॉलर का कर्ज चुकाएगी; इसका विरोध करने वाले ‘मूर्ख’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *