बीजापुर के नेशनल पार्क में चल रहे ऑपरेशन के तीसरे दिन शनिवार यानी आज 2 और नक्सली ढेर किए गए हैं। ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद किए हैं। पिछले 2 दिनों में इसी ऑपरेशन के दौरान एक करोड़ का इनामी नक्सली सुधाकर और 25 लाख का इनामी भास्कर भी मारा जा चुका है। इस ऑपरेशन में अब तक 2 टॉप कमांडर समेत 4 नक्सली ढेर किए जा चुके हैं। मुठभेड़ अभी भी जारी है। दोनों ओर से गोलीबारी हो रही है। शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने 45 लाख रुपए के इनामी नक्सली भास्कर (45 साल) को मार गिराया। दोनों तरफ से भारी गोलीबारी हुई। जवानों ने भास्कर के शव के साथ ही ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद किए हैं। मुठभेड़ इंद्रावती नेशनल पार्क इलाके में हुई। भास्कर मंचेरियल कोमाराम भीम (एमकेबी) DVC (डिविजनल कमेटी) का सदस्य और सचिव था। आंध्रप्रदेश के आदिलाबाद का रहने वाला था। इसके पहले 1 करोड़ का इनामी नक्सली सुधाकर भी मारा गया है। सुधाकर नक्सलियों के शिक्षा विभाग का इंचार्ज था। आंधप्रदेश के चिंतापालुदी गांव का रहने वाला था। वहीं दंतेवाड़ा में 2 इनामी समेत 7 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। इनमें जुगलू उर्फ सुंडुम कोवासी (50 हजार इनामी), दशा उर्फ बुरकू पोड़ियाम (50 हजार इनामी), भोजा राम माड़वी, लखमा उर्फ सुती उर्फ लखन मरकाम, रातू उर्फ ओठे कोवासी, सुखराम पोड़ियाम और पंडरू राम पोड़ियाम शामिल हैं। नक्सलियों के प्रेस इंचार्ज की भी थी मौजूदगी जानकारी के मुताबिक फोर्स सर्चिंग पर निकली थी। इसी दौरान घात लगाए बैठे नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में जवानों ने भी गोलीबारी की। बताया जा रहा है कि तेलंगाना स्टेट कमेटी में नक्सलियों के प्रेस इंचार्ज बंडी प्रकाश समेत बड़े स्तर के नक्सलियों की मौजूदगी भी थी। इस दौरान मुठभेड़ में 2 नक्सली मारे गए, जिससे सुधाकर की डेडबॉडी को जवानों ने बरामद कर लिया था। वहीं भास्कर का शव शुक्रवार को मिला। उसके पास से हथियार भी मिले हैं, जिन्हें जवानों ने जब्त कर लिया है। अब जानिए 1 करोड़ के इनामी नक्सली सुधाकर के बारे में दरअसल, केंद्रीय कमेटी मेंबर सुधाकर उर्फ नर सिंहाचलम तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में वांटेड था। बताया जा रहा है कि, गुरुवार को नेशनल पार्क एरिया में माओवादियों के बड़े कैडर की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षाबल निकले थे। सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम में डीआरजी, एसटीएफ और कोबरा के जवान शामिल थे। लगातार बड़े नक्सली लीडर मारे जा रहे बसवा राजू के अलावा ये बड़ी नक्सली अब तक मारे गए शाह का दावा- 2026 तक खत्म कर देंगे नक्सलवाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अगस्त 2024 और दिसंबर 2024 में छत्तीसगढ़ के रायपुर और जगदलपुर आए थे। वे यहां अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग मंचों से नक्सलियों को चेताते हुए कहा था कि हथियार डाल दें। हिंसा करोगे तो हमारे जवान निपटेंगे। वहीं उन्होंने एक डेडलाइन भी जारी की थी कि 31 मार्च 2026 तक पूरे देश से नक्सलवाद का खात्मा कर दिया जाएगा। शाह के डेडलाइन जारी करने के बाद से बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन काफी तेज हो गए हैं। ……………………………………….. नक्सली मुठभेड़ से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… 1 करोड़ का इनामी नक्सली सुधाकर मारा गया:बीजापुर में एनकाउंटर; तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में वांटेड था छत्तीसगढ़ के बीजापुर के नेशनल पार्क एरिया में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई थी। इसमें केंद्रीय कमेटी मेंबर सुधाकर उर्फ नर सिंहाचलम मारा गया। वो तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में वांटेड था। सुधाकर पर 1 करोड़ रुपए का इनाम भी घोषित है। पढ़ें पूरी खबर…
