बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों में मुठभेड़:2 वर्दीधारी नक्सली ढेर, SLR और INSAS जैसे हथियार बरामद, सर्च अभियान जारी

छ्त्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में गुरुवार सुबह से सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। बताया जा रहा है कि जवानों ने 2 वर्दीधारी नक्सलियों को ढेर कर दिया है। जिनके शव समेत SLR और इंसास जैसे हथियार बरामद किए हैं। जिसकी SP जितेंद्र यादव ने पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक जांगला थाना क्षेत्र अंतर्गत इन्द्रावती नदी के जंगलों में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। इन्द्रावती नदी क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर संयुक्त सुरक्षा बलों की टीम सर्चिंग और माओवादी विरोधी अभियान के लिए रवाना हुई थी। एसपी डॉ. जितेंद्र यादव ने बताया कि मुठभेड़ के बाद इलाके में चलाए गए सर्च अभियान में दो वर्दीधारी माओवादियों के शव बरामद हुए। घटनास्थल से एक एसएलआर रायफल, एक इंसास रायफल, एक 12 बोर रायफल के साथ विस्फोटक सामग्री और माओवादियों के दैनिक उपयोग की अन्य सामान जब्त किया गया। वहीं, बस्तर आईजी सुंदरराज पट्टलिंगम ने बताया कि क्षेत्र में अभी भी सघन सर्च अभियान जारी है। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर मुठभेड़ में 7 नक्सली ढेर हुए थे इससे पहले 6 फरवरी को छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर पुलिस और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में 7 नक्सली ढेर हुए थे। इनमें 3 महिला नक्सली शामिल थे। वहीं महाराष्ट्र का एक जवान शहीद हो गया था, 1 अन्य जवान घायल था। नक्सलियों की ओर से फायरिंग में गोली कॉन्स्टेबल दीपक चिन्ना मदावी (38 साल) को जा लगी। उन्हें तुरंत एयरलिफ्ट कर भामरागड़ के अस्पताल लाया गया था। जहां ऑपरेशन के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया था। दूसरा जवान घायल इस मुठभेड़ में एक और जवान किष्ट्यापल्ली के रहने वाले जोगा मदवी को भी रात में एक गोली लगी थी। उन्हें भी एयरलिफ्ट करके भामरागड़ लाया गया था। 7 नक्सलियों के शव और हथियार बरामद महाराष्ट्र पुलिस के अनुसार मुठभेड़ वाले इलाके से 7 माओवादियों के शव (4 पुरुष और 3 महिला) बरामद किए गए थे। इसके साथ ही AK-47 और एक SLR राइफल बरामद की गई थी। ………………………….. मुठभेड़ से यह खबर भी पढ़ें… छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर मुठभेड़, 7 नक्सली ढेर:गढ़चिरौली में शहीद जवान को गार्ड ऑफ ऑनर; नम आंखों से परिजनों ने दी अंमित विदाई छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर पुलिस और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में 7 नक्सली ढेर हुए हैं। इनमें 3 महिला नक्सली शामिल हैं। वहीं महाराष्ट्र का एक जवान शहीद हो गया, 1 अन्य जवान घायल है। 6 फरवरी की सुबह अबूझमाड़ के जंगल में दोनों ओर से हुई गोलीबारी में महाराष्ट्र के C-60 कमांडोज ने पहले 3 और फिर 4 नक्सलियों को मार गिराया। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

विधानसभा में गूंजेंगा कस्टोडियल डेथ-रेव पार्टी और मेकाहारा का मुद्दा:108 एम्बुलेंस से लेकर रोजगार और शराब दुकानों के आवंटन का मुद्दा भी उठेगा

आज की सरकारी नौकरी:बिहार में 993 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी; स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 116 वैकेंसी, GAIL में 70 ओपनिंग्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *