बीजापुर में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, DRG के 2 जवान घायल:एयर लिफ्ट कर रायपुर लाया जा रहा; दोनों तरफ से रुक-रुककर गोलीबारी जारी

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में दो जवान जख्मी हो गए हैं, जिन्हें एयर लिफ्ट कर रायपुर रेफर किया गया है। फिलहाल दोनों जवानों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। मामला गंगालूर थाना क्षेत्र का है। पुलिस अफसरों ने बताया कि दोनों तरफ से रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है। नक्सलियों को भी नुकसान होने की संभावना है। पुलिस को सूचना मिली थी कि गंगालूर इलाके में नक्सली मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर 11 अगस्त (सोमवार) को जवानों को सर्च ऑपरेशन पर निकाला गया था। वहीं आज सुबह जब जवान जंगल में पहुंचे तो नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवानों ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों के गोलियों का जवाब दिया। हालांकि, दोनों तरफ से हुई इस गोलाबारी में 2 जवान घायल जो गए है। जिन्हें साथियों ने मौके से बाहर निकाला। बीजापुर में प्राथमिक उपचार करने के बाद एयर लिफ्ट कर दोनों को रायपुर रेफर किया गया है। फोर्स अब भी मौके पर ही मौजूद है। दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है। अफसरों का दावा है कि मुठभेड़ में नक्सलियों को भी भारी नुकसान हुआ है। खबर में और अपडेट जारी है…

More From Author

ट्रम्प बोले- भारत पर टैरिफ, रूस के लिए झटका:इस हफ्ते पुतिन से मिलेंगे, कहा- डील होगी या नहीं 2 मिनट में पता चल जाएगा

आज सोने में गिरावट, चांदी महंगी हुई:सोना ₹408 गिरकर ₹99,549 प्रति 10 ग्राम पर आया, चांदी ₹1.14 लाख प्रति किलो बिक रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *