बीजापुर में नक्सलियों ने 2 ग्रामीणों को मार डाला:घर से बाहर बुलाया और धारदार हथियार से मर्डर; गृहमंत्री के दौरे के बाद वारदात

बीजापुर जिले में माओवादियों ने 2 ग्रामीणों की धारदार हथियार से हत्या कर दी। नेलाकांकेर गांव में शुक्रवार (24 अक्टूबर) रात को नक्सलियों ने 2 युवकों उनके घर से बुलाया और मार डाला। मामला उसूर थाना क्षेत्र का है। मृतकों की पहचान रवि कट्टम (25 वर्ष) और तिरुपति सोढ़ी (38 वर्ष) के रूप में हुई है। मृतक रवि कट्टम का भाई सीआरपीएफ में जवान है। पुलिस ने आशंका जताई है कि माओवादियों ने बदले की भावना से इस वारदात को अंजाम दिया है। घटना की सूचना मिलते ही उसूर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फिलहाल, पुलिस और सुरक्षा बल आसपास के क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चला रहे हैं। यह घटना प्रदेश के गृहमंत्री के बीजापुर और उसूर क्षेत्र के हालिया दौरे के कुछ दिनों बाद हुई है। माना जा रहा है कि माओवादी सुरक्षा बलों और प्रशासनिक गतिविधियों से बौखलाए हुए हैं। इस घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

More From Author

पाकिस्तान ने अमेरिका को सौंप दिए थे परमाणु हथियार:खुफिया एजेंसी CIA के पूर्व अफसर बोले- हमने मुशर्रफ को ‘खरीद’ लिया था

IPS डांगी उत्पीड़न केस में नया मोड़:शिकायतकर्ता योग शिक्षिका के बहन-जीजा बोले- उसके आरोप झूठे, पापा को भी इसी तरह बदनाम किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *