संसद के मानसून सत्र का गुरुवार को चौथा दिन है। विपक्ष के सांसदों ने बिहार वोटर वेरिफिकेशन मामले पर संसद के बाहर मकर द्वार पर लगातार तीसरे दिन प्रदर्शन किया। सोनिया गांधी भी इसमें शामिल हुईं।वहीं प्रियंका गांधी ने खतरे में लोकतंत्र लिखा पोस्टर लहराया। लोकसभा-राज्यसभा में आज भी विपक्ष के हंगामे के आसार है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि संसद में पहलगाम हमला, ऑपरेशन सिंदूर और बिहार वोटर्स मामले पर चर्चा हो। PM मोदी इनपर जवाब दें। पिछले 3 दिनों से विपक्ष के हंगामे के चलते दोनों सदनों में लगातार एक-आधे घंटे भी कार्यवाही नहीं चल सकी। बुधवार को बिहार वोटर वेरिफिकेशन मुद्दे पर विपक्ष ने नारेबाजी की। इस वजह से सदन की कार्यवाही 3 बार रोकी गई, फिर 2 बजे दोनों सदनों को अगले दिन 11 बजे तक स्थगित कर दिया गया। इस बीच, बुधवार को जानकारी सामने आई कि ऑपरेशन सिंदूर को लेकर लोकसभा में 28 जुलाई और राज्यसभा में 29 जुलाई को चर्चा होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों सदनों में बहस के लिए 16-16 घंटे का समय निर्धारित किया गया है। बिहार SIR विवाद को ग्राफिक्स में समझिए…
