बिलासपुर NTPC-प्लांट में 2 मौत, 5 मजदूर घायल:सीपत से सिम्स में कराए गए भर्ती, यूनिट-5 में मेंटेनेंस के दौरान टूटा प्री-एयर हीटर प्लेटफॉर्म

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में स्थित NTPC सीपत प्लांट में बुधवार को बड़ा हादसा हुआ। प्लांट की यूनिट-5 में मेंटनेंस के दौरान प्री-एयर हीटर प्लेटफॉर्म टूट गया। हादसे में 2 मजदूरों की मौत और 5 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को सिम्स में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक मरने वाले एक मजदूर का नाम श्याम साहू है, जो सीपत थाना क्षेत्र के पोड़ी गांव का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि प्री-एयर हीटर प्लेटफॉर्म पर सभी मजदूर काम कर रहे थे, तभी बैलेंस बिगड़ा और सभी नीचे गिर पड़े। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। NTPC प्रबंधन जारी नहीं किया बयान
हादसे के कई घंटे बीत जाने के बाद भी NTPC प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। न ही घायलों और मृतकों की संख्या को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने आई है। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…

More From Author

करियर की बेस्ट रैंकिंग पर पहुंचे सिराज और कृष्णा:जसप्रीत बुमराह नंबर-1 पर कायम, बल्लेबाजों में जायसवाल टॉप-5 में

सरकारी नौकरी:इंडियन नेवी में शॉर्ट सर्विस कमीशन ऑफिसर के 260 पदों पर भर्ती; सैलरी 1 लाख 10 हजार, 9 अगस्त से करें अप्लाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *