बिलासपुर में 9th के स्टूडेंट ने किया सुसाइड:पढ़ाई छोड़कर नशा करने लगा था; सक्ती में 10 साल की बच्ची बाथरूम में लटकी मिली

छत्तीसगढ़ में 2 अलग-अलग मामलों में बच्चों की लाश फंदे पर लटकते मिली है। बिलासपुर में क्लास 11th के स्टूडेंट ने घर के आंगन में पेड़ पर फंदे से लटककर जान दे दी। अरविंद पटेल (16 साल) नशे का आदि हो गया था। पढ़ाई में भी उसका मन नहीं लग रहा था। उसने 1 सब्जेक्ट का एग्जाम दिया था, तब ये गायब था। 24 मार्च की रात उसकी लाश पेड़ पर लटकी मिली। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। दूसरा मामला सक्ती जिले का है। जहां क्लास 4th की छात्रा की लाश घर के बाथरूम में गमछे से लटकती मिली। बच्ची को दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गया। शुरूआती जांच में यह बात सामने आई है कि ललिता महंत (10) घर में खेल रही थी, तभी हादसा हो गया। हालांकि अभी मामला स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना जैजैपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जुनवानी का है। बता दें कि 1 हफ्ते में बच्चों के सुसाइड का तीसरा मामला है। इससे पहले दुर्ग जिले में भाई की डांट से नाराज 10 साल की बहन ने आत्महत्या की थी। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए… केस 1 – 11th के स्टूडेंट ने किया सुसाइड पुलिस के अनुसार, बिलासपुर के मंगला के धुरीपारा निवासी राजेश पटेल पेशे से किसान है। वो अपनी बाड़ी और खेत में सब्जी उगाते हैं। उनका 16 वर्षीय बेटा अरविंद पटेल नवमीं कक्षा का छात्र था। अरविंद गलत संगत में पड़ गया था और नशा करने लगा था। उसकी हरकतों से परिवार वाले भी परेशान रहते थे। एक पेपर दिलाने के बाद हो गया गायब पुलिस की पूछताछ में पता चला कि अरविंद अपनी मर्जी से स्कूल जाता था। एग्जाम से पहले वो एक महीने से स्कूल नहीं जा रहा था। 10-15 दिन पहले स्कूल की परीक्षा शुरू हुई, तब एक विषय का एग्जाम दिया, जिसके बाद वो गायब हो गया। फिर दोबारा परीक्षा दिलाने नहीं पहुंचा। रात में घर आया फिर पेड़ पर झूल गया परिजनों ने पुलिस को बताया कि अरविंद पिछले 5 दिन से घर नहीं आया था। मंगलवार (24 मार्च) की रात अचानक वो अपने घर आया, तब परिजन खाना खाने के बाद दरवाजा बंद कर अंदर सो गए थे। उन्हें अरविंद के आने की भनक तक नहीं लगी। इस दौरान वो पेड़ पर चढ़ गया और रस्सी का फंदा बांध कर नीचे झूल गया। अगले दिन सुबह परिजनों ने उसके शव को फंदे पर लटकते देखा। फिलहाल, उसके आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस को शक है कि नशे की लत में उसने सुसाइड किया है। केस 2 – 10 साल की बच्ची बाथरूम में लटकती मिली सक्ती जिले में 25 मार्च की सुबह 10 साल की बच्ची की लाश घर के बाथरूम में फांसी के फंदे से लकटते मिली। ललिता महंत चौथी क्लास में पढ़ती थी। घटना के समय वह घर पर ही थी और बाड़ी में खेल रही थी। काफी देर तक जब परिजनों ने उसे नहीं देखा, तो उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद मिला। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो बच्ची फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। तत्काल उसे फंदे से उतारकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में खेल के दौरान हादसे की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही वजह स्पष्ट हो पाएगी। मामला जैजैपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जुनवानी का है। 1 हफ्ते पहले भाई की डांट से नाराज बच्ची ने किया था सुसाइड दुर्ग जिले में 1 हफ्ते पहले भाई की डांट से नाराज 10 साल की बच्ची ने सुसाइड कर लिया था। 19 मार्च की शाम गुरप्रीत कौर घर पर अकेली थी। मोबाइल में स्पीकर ऑन कर पापा से बात कर रही थी। तभी बड़े भाई ने दरवाजा खटखटाया लेकिन गुरप्रीत फोन पर थी इसलिए सुन नहीं पाई। देरी से दरवाजा खोला तो भाई ने डांट दिया था। इससे नाराज बहन घर की गैलरी में चुन्नी का फंदा बनाकर लटक गई। मामला जामुल थाना क्षेत्र का है। …………………… इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… भाई ने डांटा, 10 साल की बच्ची ने लगाई फांसी:दरवाजा खोलने में देरी पर आया गुस्सा, लड़ाई के बाद फंदे पर झूली दुर्ग जिले में भाई की डांट से नाराज एक 10 साल की बच्ची ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। 19 मार्च की शाम गुरप्रीत कौर घर पर अकेली थी। मोबाइल में स्पीकर ऑन कर पापा से बात कर रही थी। तभी बड़े भाई ने दरवाजा खटखटाया लेकिन गुरप्रीत फोन पर थी इसलिए सुन नहीं पाई। देरी से दरवाजा खोला तो भाई ने डांट दिया। इससे नाराज बहन घर की गैलरी में चुन्नी का फंदा बनाकर लटक गई। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

सरकार बोली- देश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं:कीमतों में भी कोई बढ़ोतरी नहीं हुई, घबराकर जरूरत से ज्यादा खरीदने से बचें

पश्चिम एशिया के हालात पर सर्वदलीय बैठक शुरू:टीएमसी का बहिष्कार, विदेश मंत्री जयशंकर सभी दलों के नेताओं को ब्रीफ करेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *