राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अंबिकापुर में दीप प्रज्ज्वलित कर जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम सरगुजा के पीजी कॉलेज मैदान में बिरसा मुंडा जयंती पर आयोजित गौरव दिवस समारोह में शामिल हुई हैं। 8 महीने में दूसरी बार छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंची हैं। बिरसा मुंडा जयंती के मौके पर वैद्यों और देवस्थलों से जुड़ी योजनाओं का उद्घाटन किया। इन योजनाओं में पहली योजना परंपरागत उपचार करने वाले वैद्यों के लिए है। इसके अलावा, वे 70 साल पहले डॉ. राजेंद्र प्रसाद के गोद लिए गए बच्चे से भी मिलेंगी। समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओरांव, राज्यमंत्री दुर्गा दास उइके और राज्यमंत्री तोखन साहू भी मौजूद हैं। इससे पहले राष्ट्रपति मुर्मू विधानसभा के रजत जयंती कार्यक्रम के मौके पर रायपुर पहुंचीं थीं।
