बालोद में घर से सोने-चांदी के जेवर चुराने वाले गिरफ्तार:2 महीने पहले जेल से रिहा हुआ था, बाहर निकलते ही फिर की चोरी

बालोद जिले के राजहरा थाना क्षेत्र में घर से सोने-चांदी की चोरी हुई थी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इन आरोपियों ने 6 लाख 24 हजार 600 रुपए की चोरी को अंजाम दिया था। पकड़े गए आरोपियों की पहचान देशमुख यादव और उत्तम देशमुख के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि एक आरोपी पहले भी जेल जा चुका था। 2 महीने पहले रिहा होने के बाद फिर से चोरी की घटना में शामिल हो गया। थाना प्रभारी मनोज तिर्की ने बताया कि पीड़ित महेंद्र प्रताप मौर्य, जो दल्लीराजहरा का निवासी है, इलाज के लिए मीना दातार गया था और अपने घर की चाबी पड़ोसियों के पास छोड़ गया था। इस दौरान महेंद्र को फोन पर सूचना मिली कि उसके घर का ताला तोड़ने की कोशिश की गई है। जब वह घर लौटा, तो देखा कि चोर कर सोने-चांदी के सभी जेवरात लूटकर ले गए थे। महेंद्र ने तुरंत थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपियों को गिरफ्तार किया।

More From Author

तिलक की सेंचुरी, अर्शदीप की बॉलिंग से जीता भारत:साउथ अफ्रीका को तीसरा टी-20 हराया; यानसन ने 16 गेंद पर फिफ्टी लगाई

शाह बोले- जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 वापस नहीं आएगा:चाहे इंदिरा गांधी भी स्वर्ग से उतर आएं; सोनिया को संदेश दिया- राहुल एयरक्राफ्ट फिर क्रैश होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *