बाइक-स्कूटर पहले की तरह टोल फ्री रहेंगे:मीडिया रिपोर्ट्स में 15 जुलाई से टैक्स लगाने की बात कही थी; गडकरी बोले- ये फेक न्यूज

बाइक-स्‍कूटर चलाने वालों को हाईवे पर किसी भी तरह का टोल टैक्स नहीं देना होगा। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि 15 जुलाई से नेशनल हाईवे पर टू-व्हीलर चलाने वालों को भी टैक्स देना होगा। इन खबरों को सरकार ने फेक बताया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने कहा- टू-व्हीलर चलाने वालों को पहले की तरह ही टोल टैक्स से छूट मिलती रहेगी। भारत सरकार के प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो फैक्ट चेक ने पोस्ट करके खबर को फेक बताया NHAI ने कहा- टू-व्हीलर्स पर टैक्स की कोई प्लानिंग नहीं टू-व्हीलर्स पर फास्टैग लगाए जाने की अफवाह थी कुछ रिपोर्टों में ये भी दावा किया गया था कि बाइक और स्कूटर वालों को FASTag लगवाना होगा और अगर नियम तोड़ा तो 2000 रुपए तक का जुर्माना देना पड़ सकता है। कुछ में कहा गया कि हर महीने 150 रुपए की टोल फी देनी होगी। लेकिन, इन खबरों में कोई आधिकारिक गजट नोटिफिकेशन या सरकारी बयान का जिक्र नहीं था। टू-व्हीलर्स टोल टैक्स फ्री क्यों हैं? टू-व्हीलर वाहनों को टोल टैक्स से इसलिए छूट दी गई है, क्योंकि इनका सड़कों पर कम असर पड़ता है। 4 व्हीलर्स और बड़ी गाड़ियों की तुलना में बाइक और स्कूटर सड़कों को कम नुकसान पहुंचाते हैं, और इनके लिए अलग से टोल कलेक्शन सिस्टम बनाना भी महंगा पड़ता है। साथ ही, जब टू-व्हीलर खरीदा जाता है, तब उस पर पहले ही लाइफटाइम टैक्स लिया जाता है। इसीलिए सरकार ने इन्हें टोल-फ्री रखा है। ———————————- टोल टैक्स के नए नियम जानने के लिए ये खबर पढ़े… 3000 रुपए में एक साल के लिए फास्टैग: निजी गाड़ियां 200 बार टोल क्रॉस कर सकेंगी, 5 सवाल-जवाब में जानें डिटेल्स सरकार ने घोषणा की है कि अब फास्टैग के लिए सालाना पास का ऑप्शन भी मिलेगा। इसकी कीमत 3,000 रुपए होगी। 15 अगस्त से ये पास मिलने लगेगा। अभी केवल मंथली पास और जरूरत के हिसाब से रिचार्ज की सुविधा मिलती है। ये पास प्राइवेट व्हीकल्स जैसे कार, जीप, वैन के लिए है। ये एक साल के लिए या 200 टोल क्रॉस करने के लिए वैलिड होगा। यानी, एक टोल क्रॉस करने की कीमत करीब 15 रुपए आएगी। सरकार का दावा है कि इससे देशभर के नेशनल हाईवे के टोल पर भीड़ कम होगी। पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

दूसरे टेस्ट से पहले जोफ्रा आर्चर इंग्लैंड टीम में शामिल:4 साल पहले पिछला मैच खेला था, भारत के खिलाफ 2 जुलाई से बर्मिंघम में मैच

आर्मेनिया के PM पर खतना कराकर यहूदी बनने का आरोप:PM पाशिनयान बोले- ईसाई हूं, चर्च को इसका सबूत दिखाने के लिए तैयार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *