बाइक सवार बाप-बेटी को ट्रक ने चपेट में लिया, मौत:बालोद में आधार कार्ड से हुई पहचान, पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शुक्रवार शाम एक सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत हो गई। हादसा दल्लीराजहरा से राजनांदगांव मुख्य मार्ग पर अछोली स्कूल के पास हुआ। तेज रफ्तार ट्रक ने पल्सर बाइक सवार बाप-बेटी को टक्कर मार दी। हादसे में पिता की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल बेटी को राहगीरों ने अपनी कार से अस्पताल पहुंचाया। लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। संजारी चौकी प्रभारी अरविंद साहू ने बताया कि मृतक की पहचान कोंडे (दल्लीराजहरा) निवासी सुरेश कुमार नेताम (38 ) और उनकी बेटी नैना नेताम (11 वर्ष) के रूप में हुई है। आधार कार्ड के जरिए पहचान के बाद परिजनों को सूचना दे दी गई है। ग्रामीणों का कहना है कि सुरेश कुमार का ससुराल डौंडीलोहारा क्षेत्र में है और हो सकता है वे अपनी बेटी के साथ वहीं जा रहे थे। फिलहाल शव को सुरक्षित रखवाया गया है। शनिवार को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। हादसे में शामिल ट्रक और बाइक को जब्त कर लिया गया है। नैना अपने गांव के स्कूल में 5वीं कक्षा की छात्रा थी।

More From Author

पुतिन दिसंबर में भारत दौरे पर आएंगे:यूक्रेन युद्ध के बाद पहली इंडिया विजिट; सोमवार को चीन में पीएम मोदी से मिलेंगे

सुप्रीम कोर्ट- रामसेतु को लेकर केंद्र को नोटिस जारी:राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने पर जवाब मांगा, सुब्रमण्यम स्वामी की याचिका स्वीकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *