बांग्लादेश में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 3 मौतें, 50 घायल:आयरलैंड-बांग्लादेश क्रिकेट मैच रुका, 10 मंजिला इमारत झुकी; कोलकाता तक महसूस हुए झटके

बांग्लादेश में शुक्रवार सुबह करीब 10:08 बजे 5.7 तीव्रता का भूकंप आया। इसमें 3 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 50 से ज्यादा घायल हुए हैं। भूकंप का केंद्र नरसिंगडी के माधबडी में था, जो ढाका से सिर्फ 25 किलोमीटर दूर है। झटके इतने तेज थे कि इसके असर से एक दस मंजिला इमारत दूसरी तरफ झुक गई। वहीं, बांग्लादेश में चल रही बांग्लादेश-आयरलैंड इंटरनेशनल क्रिकेट मैच भी रोक दी गई। लोकल मीडिया रिपोर्ट्स में 6 लोगों की मौत का दावा किया जा रहा है। हालांकि अब तक पुलिस ने 3 मौत की पुष्टि की है। ———————- खबर अपडेट हो रही है…

More From Author

ब्राजील में COP30 क्लाइमेट समिट के हॉल में आग:13 घायल; भारत के पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव भी वहीं मौजूद थे

टी-20 वर्ल्ड कप में 15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान मैच:टूर्नामेंट की शुरुआत 7 फरवरी से; 8 मार्च को अहमदाबाद में फाइनल संभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *