बांग्लादेश क्रिकेट ने डायरेक्टर नजमुल को हटाया:खिलाड़ियों के विरोध के बाद फैसला; पूर्व कप्तान तमीम इकबाल को भारतीय एजेंट कहा था

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के डायरेक्टर एम नजमुल इस्लाम को हटा दिया गया है। खिलाड़ियों के विरोध और बढ़ते दबाव के बीच BCB ने यह फैसला लिया है। क्रिकेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ बांग्लादेश (CWAB) ने नजमुल इस्लाम के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए अल्टीमेटम दिया था कि अगर वे गुरुवार दोपहर 1 बजे तक अपने पद से इस्तीफा नहीं देते हैं, तो खिलाड़ी क्रिकेट के सभी फॉर्मेट का बहिष्कार करेंगे। नजमुल ने बांग्लादेश के पूर्व कप्तान तमीम इकबाल को भारतीय एजेंट कहा था। CWAB का आरोप है कि नजमुल इस्लाम की टिप्पणियों से खिलाड़ियों का अपमान हुआ है। इस मामले को सुलझाने के लिए CWAB और BCB के अधिकारियों के बीच बातचीत भी हुई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। इसके बाद CWAB ने एक शहर के होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना रुख स्पष्ट किया। प्लेयर्स BPL के लिए नहीं आए खिलाड़ियों ने अपने फैसले पर कायम रहते हुए तय समय से कई घंटे पहले तक मैदान पर न आने का फैसला किया। इसके चलते बांग्लादेश प्रीमियर लीग का ओपनिंग मैच अपने निर्धारित समय पर शुरू नहीं हो सका है। यह मुकाबला नोखली एक्सप्रेस और चट्टोग्राम रॉयल्स के बीच खेला जाना है। नजमुल के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी इस बीच BCB ने बयान जारी कर कहा कि नजमुल इस्लाम के खिलाफ अनुशासनात्मक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बोर्ड ने बताया कि उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है और 48 घंटे के भीतर जवाब देने को कहा गया है। जवाब के आधार पर नियमों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। BCB ने यह भी कहा कि BPL देश की सबसे अहम घरेलू टी20 लीग है और खिलाड़ी इसके सबसे बड़े हितधारक हैं। बोर्ड को उम्मीद है कि इस विवाद का जल्द समाधान निकलेगा और टूर्नामेंट सुचारु रूप से आगे बढ़ेगा। BCB ने अफसोस जताया बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने डायरेक्टर एम नजमुल इस्लाम के विवादित कमेंट पर अफसोस जताया है। बोर्ड ने एक बयान में कहा कि ये कमेंट बोर्ड के ऑफिशियल रुख को नहीं दिखाते हैं। बोर्ड ने खिलाड़ियों का अपमान करने या बांग्लादेश क्रिकेट की साख को नुकसान पहुंचाने वाले व्यवहार के लिए डिसिप्लेनरी एक्शन की चेतावनी दी है। नजमुल ने तमीम को कहा था भारतीय एजेंट जब इकबाल ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) टीम से बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिज़ुर रहमान को रिलीज किए जाने के कारण दोनों देशों के बीच क्रिकेट संबंधों में मौजूदा तनाव को सुलझाने के लिए बातचीत का आह्वान किया था, तब नजमुल ने भारतीय एजेंट कहकर उनका मजाक उड़ाया था। T20 वर्ल्डकप में बांग्लादेश के मैच जानिए क्या है मुस्तफिजुर और IPL विवाद 16 दिसंबर को IPL मिनी ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने बांग्लादेशी गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ रुपए में खरीदा था। इसके बाद बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या के कारण भारत में मुस्तफिजुर का विरोध होने लगा। बाद में BCCI ने मुस्तफिजुर को IPL खेलने की अनुमति नहीं दी और 3 जनवरी को KKR ने उन्हें रिलीज कर दिया। बांग्लोदेश में अब तक 8 हिंदुओं की हत्या कर दी गई है। बांग्लादेश का भारत आना तय नहीं बांग्लादेश का T20 WC मैचों के लिए भारत आना अभी पक्का नहीं है, क्योंकि BCB ने खिलाड़ियों की सुरक्षा चिंताओं को ध्यान में रखते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) से अपने मैच भारत से बाहर कराने की रिक्वेस्ट की है। हालांकि ICC ने BCB की वेन्यू बदलने की मांग खारिज कर दी है। यह मामला तब उठा, जब बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया (BCCI) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को पेसर मुस्तफिज़ुर को अपनी IPL 2026 टीम से रिलीज करने का निर्देश दिया। BCCI ने यह कदम बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ किए जा रहे अत्याचारों के विरोध में उठाया है। ________________ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… विराट ने सचिन का रिकॉर्ड तोड़ा:न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बने, प्रसिद्ध ने कैच छोड़ा; रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स न्यूजीलैंड ने भारत को दूसरे वनडे में 6 विकेट से हराकर 3 मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबर कर ली। राजकोट में बुधवार को भारत ने 284 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल के शतक की मदद से टारगेट हासिल कर लिया। पूरी खबर

More From Author

पाकिस्तान बोला-भारत से संघर्ष के बाद हमारे फाइटर-जेट्स डिमांड में:दावा- बांग्लादेश समेत 6 देशों को JF-17 बेचने की बात चल रही, इसमें रूसी इंजन लगा

छत्तीसगढ़ इवनिंग बुलेटिन:गर्लफ्रेंड को मार-डाला, छात्र ने खुद को जलाया; दुकानों पर चला बुलडोजर, बैज ने दिखाया मरा चूहा, VIDEO में 10 बड़ी खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *