बांग्लादेश के हिंदू संत चिन्मय दास फिर गिरफ्तार:​​​​​​​चटगांव कोर्ट ने आदेश दिया; वकील सैफुल इस्लाम की हत्या का आरोप

बांग्लादेश में चटगांव की एक कोर्ट ने हिंदू नेता चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी का आदेश दिया। यह आदेश चटगांव कोर्ट के वकील सैफुल इस्लाम अलिफ की हत्या के मामले में दिया गया। पिछले साल 7 नवंबर को कोर्ट परिसर के बाहर वकील की कथित तौर पर हत्या कर दी गई थी। चटगांव के मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट ने गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अर्जी मंजूर कर ली और वर्चुअल सुनवाई के दौरान आदेश पारित किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अदालत ने सोमवार को वर्चुअल सुनवाई के बाद अलिफ की हत्या मामले में गिरफ्तारी को मंजूरी दे दी। अन्य तीन आवेदनों पर मंगलवार को सुनवाई होगी।

More From Author

केंद्र का निर्देश- राज्य सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल करें:हमले के दौरान नागरिकों को बचने की ट्रेनिंग दें; 54 साल बाद ऐसा फैसला

सुप्रीम कोर्ट की ED को फटकार…बिना सबूत आरोप लगा रहे:जस्टिस ओका बोले- ये एक पैटर्न सा हो गया है; छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में सुनवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *