बस्तर में शौचालय को रूम बनाया..वहीं पढ़ने को मजबूर:हॉस्टल में ना कमरे, ना पानी; छात्राओं की नहाने वाली जगह पर भी लगा CCTV

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में आवासीय विद्यालय की बदतर हालत सामने आई है। ओरछा छोटेडोंगर में बच्चे शौचालय में रहकर पढ़ने को मजबूर हैं। यहां ना रूम है ना बाकी सुविधाएं। इतना ही नहीं यहां, नहाने वाली जगह पर प्राचार्य ने सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। दरअसल, नारायणपुर जिले में आम आदमी पार्टी आश्रम-छात्रावास, पोटाकेबिन, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का निरीक्षण कर रही है। जहां भी शिकायत मिल रही है वहां की जानकारी प्रशासन को दे रही है। इसी में से शिकायत ओरछा छोटेडोंगर से मिली है। कमरे नहीं तो टॉयलेट में रह रहे बच्चे एकलव्य छोटेडोंगर आवासीय विद्यालय में शिक्षिका ने बताया कि, हॉस्टल में कमरों की कमी की वजह से बच्चों को टॉयलेट में रहना पड़ रहा है। बच्चों ने टॉयलेट सीट पर कपड़ा ढक दिया और उस रूम को अपना ठिकाना बना लिया। टॉयलेट रूम में ही बच्चों ने टेबल, बेड लगाया हुआ है। बाहर नहाने को मजबूर छात्राएं इसके अलावा बालिका छात्रावास में शौचालय की समस्या है। शौचालय तक पानी नहीं पहुंचता, छात्राएं बाहर नहाने को मजबूर हैं। हॉस्टल में रहने वाली 10वीं की छात्रा ने बताया कि हॉस्टल के अंदर शौचालय तक पानी की व्यवस्था नहीं है। स्टूडेंट्स को सुबह 5-6 बजे शौच के लिए भी बाहर जाना पड़ता है। शिक्षिका ने बताया कि इन सभी समस्या को लेकर हॉस्टल वार्डन ने अधिकारियों को पत्र लिखा था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। वन मंत्री के चहेतों को बचाया जा रहा-AAP निरीक्षण के दौरान मिली गड़बड़ी के बाद आम आदमी पार्टी ने शासन-प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। बस्तर लोकसभा अध्यक्ष नरेंद्र नाग ने कहा कि, प्रशासन वन मंत्री के चहेतों को बचाने कार्रवाई नहीं कर रहा है बल्कि शिकायत को दरकिनार कर देता है। छात्रावास में बच्चे नर्क की जिंदगी जीने मजबूर है। नाग ने आगे कहा कि एकलव्य आदर्श आवासीय बालिका विद्यालय में बालिकाओं के स्नान करने के क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरा लगाकर प्राचार्य क्या हासिल करना चाहते हैं। केंद्रीय विद्यालय का ये हाल है तो अंदरुनी इलाकों के स्कूलों का क्या हाल होगा। प्राचार्य पर FIR की मांग आम आदमी पार्टी ने बस्तर एकलव्य आदर्श बालक बालिका आवासीय विद्यालय के मामले पर जल्द कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही सीसीटीवी कैमरा लगवाने वाले प्राचार्य के ऊपर FIR दर्ज करने की मांग की है। ———– छत्तीसगढ़ की ये खबर भी पढ़िए कांकेर के हॉस्टल में 16 साल की छात्रा हुई गर्भवती: वार्डन ने भेज दिया घर तो परिजन ने कराया अबॉर्शन; अधीक्षिका निलंबित, जांच टीम गठित छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के हॉस्टल में रहने वाली एक नाबालिग छात्रा गर्भवती हो गई। 16 साल की छात्रा जिले के एक गांव में कन्या आवासीय विद्यालय में पढ़ती है। वहीं छात्रावास की अधीक्षिका को जब छात्रा के गर्भवती होने की बात पता चली तो उसे घर भेज दिया, जहां उसका गर्भपात करा दिया गया। पढ़ें पूरी खबर

More From Author

सेक्स वर्कर्स को अधिकार देने वाला पहला देश बना बेल्जियम:सिक लीव, मैटर्निटी लीव और पेंशन मिलेगी, कांट्रेक्ट पर काम कर सकेंगी

सरकारी नौकरी:इंडियन कोस्ट गार्ड में 140 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी; 5 दिसंबर से शुरू आवेदन, 12वीं पास को मौका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *