बस्तर के अबूझमाड़ में 20 नक्सलियों का एनकाउंटर:इनमें बड़े कैडर भी शामिल, शव और हथियार बरामद, दोनों ओर से फायरिंग जारी

नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ के जंगल में सुरक्षाबलों ने 20 नक्सलियों को मार गिराया है। सभी के शव और हथियार बरामद कर लिए गए हैं। दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बीजापुर जिले की सरहद पर मुठभेड़ चल रही है। मारे गए नक्सलियों में बड़े कैडर के भी नक्सली शामिल हैं। पुलिस को सूचना मिली थी की अबूझमाड़ के बोटेर में नक्सलियों के पोलित ब्यूरो सदस्य और नक्सल संगठन के महासचिव बसवा राजू मौजूद है। बसवा राजू पर डेढ़ करोड़ का इनामी है। दंतेवाड़ा, बीजापुर, नारायणपुर और कोंडागांव से DRG के जवानों को निकाला गया था। वहीं सुबह इस इलाके में मुठभेड़ हो गई। 7 दिन पहले 31 नक्सली मारे पुलिस ने 7 दिन पहले ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कर्रेगुट्टा ऑपरेशन की जानकारी दी थी। छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर स्थित कर्रेगुट्टा के पहाड़ों पर सुरक्षाबलों ने 24 दिनों तक चले ऑपरेशन में 31 नक्सलियों को मार गिराया था। इनमें 16 महिला और 15 पुरुष नक्सली शामिल हैं। दैनिक भास्कर ने पहले ही खबर दी थी कि 31 नक्सली मारे गए हैं। …………………………….. नक्सलियों से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… 450 IED पार कर पहाड़ी पर चढ़े जवान…31 नक्सली मारे:250 गुफाओं में ठिकाना, 4 वेपन फैक्ट्रियां तबाह; शाह बोले-2026 तक भारत नक्सलमुक्त होना तय छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर स्थित कर्रेगुट्टा के पहाड़ों पर सुरक्षाबलों ने 24 दिनों तक चले ऑपरेशन में 31 नक्सलियों को मार गिराया। इनमें 16 महिला और 15 पुरुष नक्सली शामिल हैं। दैनिक भास्कर ने पहले ही खबर दी थी कि 31 नक्सली मारे गए हैं। पढ़ें पूरी खबर

More From Author

बिलासपुर में बॉयफ्रेंड संग भागी युवती…SSP बंगला-थाने में बवाल:परिजन बोले- ये लव जिहाद, ब्रेनवॉश कर ले गया युवक; विधायक के घर भी पहुंची भीड़

एपल को ट्रम्प की समझाइश बेअसर:आईफोन बनाने वाली फॉक्सकॉन का भारत में ₹12,700 करोड़ निवेश; अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा था- यहां पैसा न लगाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *