बलौदाबाजार सड़क हादसे में 2 की मौत, 6 घायल:हाईवा ने खड़ी क्रूजर को टक्कर मारी, परिवार झाड़-फूंक कराने जा रहा था

बलौदाबाजार में देर रात हुए एक सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और 6 अन्य घायल हो गए। गिधपुरी थाना क्षेत्र के तेलासी गांव के पास एक हाईवा ने सड़क किनारे खड़ी क्रूजर गाड़ी को टक्कर मार दी। यह परिवार एक बीमार सदस्य का झाड़-फूंक कराने जा रहा था। घटना सोमवार (29 दिसंबर) रात करीब 2 बजे की है। परिवार गिधपुरी के तेलासी गांव का निवासी है। वे अपनी 17 साल की बेटी सुषमा कमल की तबीयत खराब होने के कारण खपरी गांव में एक बैगा (झाड़-फूंक करने वाले) के पास जा रहे थे। सुषमा को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी थी। क्रूजर सड़क से उतरकर खेत में जा पलटी परिवार की क्रूजर गाड़ी सड़क किनारे खड़ी थी। कुछ सदस्य गाड़ी से उतर गए थे, जबकि अधिकांश अभी भी गाड़ी में बैठे थे। इसी दौरान, रेत लेने चिखली घाट की ओर जा रही एक हाईवा ने पीछे से खड़ी क्रूजर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि क्रूजर सड़क से उतरकर खेत में जा पलटी। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को निकालने में मदद की और घटना की सूचना पुलिस को दी। मृतकों और घायलों की पहचान मृतकों की पहचान शांति बाई कमल (70 साल) और युगल किशोर कमल (18 साल) के रूप में हुई है। घायलों में ज्योति कमल (25), नेहा कमल (21), संतोष, भूषण, जोगेंद्र (21) और उमा भारती (21) शामिल हैं। इनमें से कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

More From Author

इंडिगो पायलट्स का भत्ता 50% तक बढ़ा:1 जनवरी से लागू होंगे नए नियम; रोस्टर विवाद और फ्लाइट कैंसिलेशन के बाद मोराल बूस्ट करने की कोशिश

पूर्व CJI चंद्रचूड़ के नाम पर डिजिटल अरेस्ट:मुंबई में बुजुर्ग महिला से 3.71 करोड़ ठगे, सूरत से एक आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *