बलरामपुर CMO ने पार्षदों को कहा कुत्ता, ऑडियो वायरल:कहा- मेरा ट्रांसफर कराने की औकात नहीं, अधिकारी बोले- मेरी आवाज नहीं, AI जनरेटेड

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर नगर पालिका परिषद के CMO प्रणव राय का एक कथित ऑडियो वायरल हुआ है। आरोप है कि उन्होंने पार्षदों को कुत्ता कहा। साथ ही, जनप्रतिनिधियों को खुलेआम चुनौती देते हुए कहा कि मेरा ट्रांसफर कराने की इनकी ‘औकात’ है। दरअसल, वार्ड क्रमांक 14 के पार्षद गौतम सिंह ने CMO प्रणव पर काम में अनियमितता का आरोप लगाया था। इसके साथ ही उनके व्यवहार को लेकर जनप्रतिनिधियों ने मंत्री से शिकायत भी की थी। आरोप है कि इन दोनों घटनाओं के बाद CMO सभी पार्षदों पर भड़के हैं। हालांकि, CMO प्रणव ने इस ऑडियो क्लीप को AI जनरेटेड बताया है। पार्षद ने नगर पालिका अध्यक्ष से इस ऑडियो क्लीप पर कार्रवाई की मांग की है। दैनिक भास्कर इस वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल ऑडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस ऑडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जानकारी के मुताबिक, नगर पालिका के जनप्रतिनिधियों ने नगरीय प्रशासन मंत्री से CMO की कार्यप्रणाली और उनके बर्ताव को लेकर शिकायत की थी और उनके ट्रांसफर की मांग की थी। वहीं, पार्षद ने सरकारी संपत्ति के गलत इस्तेमाल का आरोप भी लगाया था। आरोप है कि सीएमओ ने नगर पालिका के एक टैंकर को बिना निर्धारित शासकीय नियमों और प्रक्रियाओं का पालन किए बेच दिया है। बलरामपुर थाने में लिखित शिकायत सौंपकर कार्रवाई की मांग की थी। अब जाने जनप्रतिनिधियों ने क्या कहा पार्षदों ने जताई नाराजगी पार्षद अमित गुप्ता मंटू ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने कार्यकर्ताओं को परिवार जैसा मानते हैं और प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय उन्हें देवतुल्य कहकर सम्मान देते हैं। ऐसे में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के बारे में इस तरह की कथित टिप्पणी बिलकुल गलत और निंदनीय है। अमित गुप्ता मंटू ने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित सीएमओ पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं। उन्होंने राज्य सरकार से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। ……………… छत्तीसगढ़ की ये खबर भी पढ़ें… कपड़े उतारकर नाचीं डांसर्स, प्राइवेट-पार्ट दिखाए…VIDEO: SDM ने पैसे लुटाए, KISS लेने वाले 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, हटाए गए अफसर, आयोजन समिति के 14 सदस्य अरेस्ट छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में ऑर्केस्ट्रा की डांसर्स ने अश्लील डांस किए। लड़कियां अर्धनग्न होकर नाचती रहीं। मंच पर कपड़े उतारकर पब्लिक को प्राइवेट पार्ट्स दिखाती रहीं। कार्यक्रम में मौजूद SDM तुलसी दास मरकाम और पुलिसकर्मी पैसे लुटाते रहे। VIDEO भी बनाते नजर आए। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

ईरान ने ट्रम्प का 48 घंटे का अल्टीमेटम ठुकराया:कहा- बेबस और घबराकर धमकी दे रहे, तुम्हारे लिए नरक के दरवाजे खोल देंगे

छत्तीसगढ़ में उत्तर-मध्य क्षेत्र में बारिश की आशंका:आंधी का भी अलर्ट, कोंडागांव में बिजली गिरने से 3 मवेशियों की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *