बलरामपुर में 16 डिग्री से भी नीचे न्यूनतम तापमान:छत्तीसगढ़ में 3 दिन मौसम में खास बदलाव नहीं, रायपुर में बादल छाए

छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक ठंड से राहत रहेगी। रात के तापमान में भी बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि बलरामपुर जिले में ठंड बढ़ने लगी है। यहां न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री पहुंच गया है। वहीं सरगुजा में भी न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि तीन-चार दिन बाद यानी 15 नवंबर के आसपास ही रात के तापमान में थोड़ी कमी आने से ठंड महसूस होगी। फिलहाल अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक रहेगा। प्रदेश के वातावरण में थोड़ी ज्यादा नमी है। इस वजह से न्यूनतम तापमान में तेजी से कमी नहीं आ रही है। रायपुर में ऐसा रहेगा मौसम रायपुर में आज सुबह से हल्के बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आज दिन का तापमान 32°C और रात का तापमान 20°C के आस-पास रहने की संभावना है। राजधानी रायपुर में शनिवार को दिन का तापमान 32.6°C रिकॉर्ड किया गया। रात का पारा 20°C रहा। दोनों ही तापमान सामान्य से करीब डेढ़ डिग्री ज्यादा रहा। दिन के समय 80 प्रतिशत नमी रही वहीं शाम में 54 प्रतिशत नमी रिकॉर्ड की गई। राजनांदगांव में 24 घंटे में करीब 2 डिग्री गिरा पारा प्रदेश के अधिकतर जिलों में पिछले 24 घंटे में ज्यादा पारा नहीं गिरा है। हालांकि राजनांदगांव में न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री दर्ज किया गया जो पिछले 24 घंटे से -1.9 डिग्री है। इसके अलावा कांकेर और बस्तर में भी 1 डिग्री से ज्यादा गिरावट आई है। बलरामपुर जिले में घना कोहरा छाने से विजिबिलिटी कम हुई है। जिले में अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री तक तापमान पहुंचा है। सामरीपाठ, लहसुनपाठ, सीतारामपुर पाठ जैसे इलाकों में ठंड से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। ऐसा रहा मौसम शनिवार को प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.8°C बलरामपुर में दर्ज किया गया। वहीं सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 32.9°C बालोद में रहा। ज्यादातर जिलों में रात का तापमान 18 डिग्री से 21 डिग्री के बीच है। वहीं अधिकतम तापमान 29 डिग्री से 33 डिग्री के बीच है। 3 दिन न्यूनतम तापमान में बदलाव के आसार नहीं छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान स्थिर है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव के आसार नहीं है। फिलहाल अभी रायपुर समेत कई जिलों में दिन में गर्मी महसूस हो रही है। लेकिन रात में हल्की ठंड पड़ने लगी है।

More From Author

घरेलू, अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए अलग-अलग ट्रैवल इंश्योरेंस:बम की धमकी से हवाई यात्रा स्थगित होने से नुकसान, ट्रैवल इंश्योरेंस से ले सकते हैं क्लेम

सरकारी नौकरी:AIIMS में सीनियर रेजिडेंट के 76 पदों पर निकली भर्ती, आज से शुरू आवेदन, सैलरी 67 हजार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *