बजट सत्र- पहले चरण का आखिरी दिन आज:फिर 23 दिन ब्रेक; BJP सांसद का आरोप- राहुल सत्ता पाने देश का बंटवारा चाहते थे

संसद का बजट सत्र का शुक्रवार को 13वां दिन है। यह बजट सत्र दो चरणों में होना है। आज पहले चरण का आखिरी दिन भी है। 23 दिन के ब्रेक के बाद सत्र का दूसरा हिस्सा 9 मार्च से शुरू होगा, जो 2 अप्रैल तक चलेगा। इधर BJP सांसद निशिकांत दुबे ने शुक्रवार को राहुल गांधी पर आरोप लगाए कि वे सत्ता पाने के लिए देश के बंटवारे की प्लानिंग कर रहे थे। दुबे ने X पर एक पोस्ट में लिखा- सोरोस, फोर्ड फाउंडेशन और टुकड़े-टुकड़े गैंग के सरगना राहुल गांधी जी के खिलाफ मेरे आरोप ये हैं, जिनके लिए मैंने लोकसभा स्पीकर से बहस करने की इजाज़त मांगी है। क्या लोकसभा में विपक्ष के नेता सत्ता पाने के लिए भारत के बंटवारे की प्लानिंग कर रहे हैं? इससे पहले निशिकांत ने राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा में सब्सटेंसिव मोशन पेश किया है। राहुल पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया है। दुबे ने राहुल की संसद सदस्यता खत्म करने और चुनाव लड़ने पर लाइफटाइम बैन लगाने की मांग की है। संसद से जुड़ी कार्यवाही के अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

More From Author

800 ग्रामीणों ने मक्का प्लांट में किया तोड़फोड़:कैंपस में खड़ी कार-ट्रैक्टर समेत कई वाहनों को बनाया निशाना;बोले-वेस्ट खेतों तक पहुंच रहा,फसलें हो रही खराब

चांदी दो दिन में ₹24 हजार सस्ती हुई:एक किलो चांदी ₹2.42 लाख पर आई, सोना आज ₹2,899 गिरकर ₹1.51 लाख प्रति 10 ग्राम हुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *