बजट सत्र का पांचवां दिन:भारतीयों के डिपोर्टेशन पर संसद में हंगामा, सांसद बोले- पूरा देश हैरान, सरकार चुप क्यों

संसद के बजट सत्र का आज पांचवां दिन है। अमेरिका से भारतीयों के डिपोर्टेशन मुद्दे पर संसद में हंगामा हुआ। लोकसभा में कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने अमेरिका से भारतीय नागरिकों के डिपोर्टेशन (बाहर निकालने) पर चर्चा के लिए स्थगन नोटिस भी दिया। अपने नोटिस में टैगोर ने कहा कि, 100 से ज्यादा भारतीयों को अमेरिका से बाहर निकालने पर पूरा देश हैरान है। यह मानवाधिकारों का उल्लंघन है। सरकार इस पर चुप क्यों है। भारत ने इस अमानवीय व्यवहार की निंदा क्यों नहीं की। संसद का बजट सत्र शुक्रवार (31 जनवरी) से शुरू हुआ है। पहला सत्र 31 जनवरी से 13 फरवरी तक और दूसरा सत्र 10 मार्च से 14 अप्रैल तक होगा। इस सत्र में 16 बिल आ सकते हैं। जिसमें से 12 बिल 2024 के मानसून और विंटर सेशन में लाए गए थे। बुधवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव की वोटिंग के कारण सदन की कार्यवाही स्थगित रही थी।

More From Author

आज छत्तीसगढ़ आएंगे गृहमंत्री अमित शाह:डोंगरगढ़ में आचार्य विद्यासागर की समाधि स्थल का करेंगे दर्शन; 100 रुपए का स्मृति सिक्का कर सकते हैं जारी

सोने का दाम लगातार चौथे दिन ऑलटाइम हाई:आज केवल ₹15 बढ़ा, चांदी 133 रुपए सस्ती होकर 95,292 रुपए किलो हुई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *