बछड़े को कार से कुचलकर मारने का VIDEO:बिलासपुर में गाड़ी चढ़ाने के बाद भागा ड्राइवर, बछड़े को चाटकर उठाने की कोशिश करती रही गाय

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में कार सवार ने बछड़े पर कार चढ़ा दिया। मौके पर ही बछड़े की मौत हो गई। सड़क पर खून ही खून बिखर गया। कार चढ़ाने के बाद ड्राइवर ने गाड़ी नहीं रोकी। मौके से भाग निकला। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है। CCTV फुटेज में दिख रहा है कि बछड़ा अपनी मां (गाय) के साथ चल रहा था। कुछ देर के लिए वो अपनी मां से अलग हुआ। इसी बीच कार आई और कुचल दिया। बछड़े की आवाज सुनकर गाय उसके पास पहुंची। उसे चाट-चाटकर उठाने की कोशिश करती रही। पहले ये तीन तस्वीरें देखिए… जानिए क्या है पूरा मामला ? दरअसल, घटना 9 जुलाई यानी बुधवार शाम 4 बजे की है। दयालबंद के नारियल कोठी स्थित रानी लक्ष्मीबाई स्कूल के पास गाय अपने बछ़ड़े के साथ सड़क पर घूम रही थी। इसी दौरान एक काले कलर की आई और मोड़ पर ही मुड़ते वक्त बछड़े को कुचल दिया। इसके बाद टिकरापारा निवासी मोहित यादव गौ सेवक को किसी ने फोन पर बताया कि बछड़े को कार ने कुचल दिया है। जानकारी मिलते ही गौ सेवक मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बछड़े की मौत हो चुकी थी।उन्होंने आसपास के गौ पालकों से जानकारी ली। कार सवार के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत इस दौरान गाय और बछड़े के मालिक की पतासाजी की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद बछड़े का अंतिम संस्कार कर किया गया। साथ ही कोतवाली थाने में आरोपी ड्राइवर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कार ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस कर रही कार और ड्राइवर की तलाश मामले में सिटी कोतवाली टीआई विवेक पांडेय ने बताया कि CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कार सवार लापरवाही पूर्वक बछड़े को कुचलता दिख रहा है। कार और ड्राइवर की तलाश की जा रही है। जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी। इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… बछड़े को कुचला तो गायों ने दौड़ाकर कार को रोका:रायगढ़ में 200 मीटर तक घसीटने पर बछड़े का पैर टूटा, CCTV में कैद छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में कार सवार सलीम अंसारी ने बछड़े को कुचल दिया। करीब 200 मीटर तक घसीटते ले गया। इस दौरान बछड़े की मां और बाकी गायें कार के पीछे दौड़ी और सामने जाकर घेर लिया। वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

सरकारी नौकरी:एमपी टीईटी वर्ग 3 परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी; 18,650 वैकेंसी, 18 जुलाई से आवेदन, एज लिमिट 40 साल

सरकारी नौकरी:स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में ग्रेजुएट्स से लेकर इंजीनियर के लिए भर्ती; एज लिमिट 55 साल, सैलरी 1 करोड़ सालाना तक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *