बच्चे को दूध पिलाने गई मां…नहीं दे पाई B.Ed एग्जाम:4 मिनट देरी पर गार्ड ने हाथ पकड़कर निकाला; कांकेर में रोती रहीं 3 छात्राएं

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में बीएड की परीक्षा देने आई एक मां दूसरी पाली की परीक्षा नहीं दे पाई। वह अपने बच्चे को दूध पिलाने गई थी, लौटते तक 4 मिनट की देरी हो गई। ऐसे में महिला को गार्ड और कर्मचारियों ने हाथ पकड़कर बाहर निकाल दिया। सेंटर के बाहर छात्राएं रोती रहीं। मिली जानकारी के मुताबिक इसी तरह 2 और छात्राओं से सेंटर में बदसलूकी की गई है। एक छात्रा तबीयत खराब होने पर दवाई लेने मेडिकल गई थी, उसे भी पहुंचने में 3-4 मिनट की देरी हो गई। गार्ड ने उसे भी बाहर भगा दिया। अब जानिए क्या है पूरा मामला ? दरअसल, 22 मई को जिले के पीजी कॉलेज में B.Ed की परीक्षा 2 पाली में आयोजित की गई थी। परीक्षा में बीहड़ इलाके के बड़े झाड़कट्टा की रहने वाली रमिता कोमा भी शामिल हुई। पहली पाली की परीक्षा दे चुकी थी। बीएड छात्रा रमिता कोमा ने बताया कि एग्जाम के बाद बच्चे को दूध पिला रही थी, तभी एग्जाम के लिए घंटी की आवाज आई। वह तुरंत एग्जाम रूम के लिए निकली, लेकिन उसके पहुंचते ही गेट बंद कर दिया। परीक्षा नहीं देने दिया गया। इससे अब साल बर्बाद हो गया। बच्चे को दूध पिलाना मेरे लिए महंगा साबित हो गया। गार्ड और कर्मचारियों ने हाथ पकड़कर बाहर निकाला वहीं दूसरी छात्रा ज्योति यादव ने बताया कि दोपहर 2 बजकर 4 मिनट पर परीक्षा केंद्र पहुंची। वह अपनी सीट तक जा पहुंची थी, जहां केवल उत्तर पुस्तिका का वितरण हुआ था। प्रश्न पत्र बांटा नहीं गया था, लेकिन गार्ड और कर्मचारियों ने उसे देरी का हवाला दिया। हाथ पकड़कर खींचकर बाहर निकाल दिया। दवाई लेने गई थी, आने में लेट हुआ कोदागांव की डेमेश्वरी साहू की पहली पाली की परीक्षा के दौरान तबीयत खराब हो गई। वह दवा लेने मेडिकल गई। जल्दबाजी में वापस आई, लेकिन तब तक गेट बंद हो चुका था। कर्मचारियों ने न तो गेट खोला और न ही अधीक्षक से मिलने दिया। छात्राओं का पूरा साल बर्बाद छात्राओं का कहना है कि सुबह की पाली में 10 मिनट देरी से आने वाले परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया था, लेकिन दोपहर की पाली में नियम अलग थे। इस कारण कई छात्राओं का पूरा साल बर्बाद हो गया है। हमारे साथ अन्याय किया गया है। बदसलूकी की गई है। मामले को लेकर जिला नोडल अधिकारी लक्ष्मण तावड़े से संपंर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन फोन बंद आया। वहीं कांकेर जिला शिक्षा अधिकारी अशोक पटेल ने फोन रिसीव नहीं किया। …………………….. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… शिक्षक पात्रता की D.El.Ed परीक्षा में नकल…VIDEO:धमतरी में एग्जाम प्रभारी ने परीक्षार्थियों से 1500-1500 रुपए लिए; फिर किताब-मोबाइल से करवाई चीटिंग छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के नगरी में डीएलएड सेकेंड ईयर के प्रैक्टिकल एग्जाम में खुलेआम नकल का वीडियो सामने आया है। परीक्षा प्रभारी ने बाकायदा परीक्षार्थियों से 1500-1500 रुपए लिए और उन्हें नकल करने की अनुमति दे दी। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

प्राइवेट नौकरी:Adda247 ने सेल्स एग्जीक्यूटिव की वैकेंसी, 1 साल एक्सपीरियंस जरूरी, जॉब लोकेशन गुरुग्राम

बस्तर के वीरों के माथे पर विजय तिलक:नक्सली बसवा राजू को मारने वाली टीम से मिले CM, जवानों के बीच पहली बार लगी चौपाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *