बच्चा नहीं होने पर प्राइवेट पार्ट में डंडा डाला, मौत:देवर ने जमीन पर पटका, पति-सौतन ने पैर पकड़े; देवरानी बोली- जादू टोना करती थी

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में बच्चा नहीं होने पर महिला के प्राइवेट पार्ट में डंडा डालकर परिवार वालों ने उसकी जान ले ली। पत्नी और उसकी सौतन के रोज-रोज के झगड़े से पति परेशान था, वहीं देवर देवरानी को शक था कि महिला जादू टोना करती है, इसलिए घर में बच्चा नहीं हो रहा और बीमारी है। जिसके बाद चारों ने मिलकर महिला की जान ले ली। घटना सन्ना थाना क्षेत्र के ग्राम गट्टी महुवा की है। 5 मार्च को पति पत्नी को किसी बहाने से झोपड़ी ले गया। वहां, उसकी दूसरी पत्नी और देवर देवरानी ने मिलकर महिला को शराब पिलाई, बेसुध हालत में पति ने जमीन पर पटका। फिर देवर देवरानी ने महिला के प्राइवेट पार्ट में डंडा डाल दिया, जिससे महिला की मौत हो गई। आरोपियों ने वारदात के बाद लाश पर कंबल डालकर ढक दिया था। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हुआ है। बता दें कि जिले में पिछले 6 महीने में जादू टोना के शक में मर्डर की ये दूसरी घटना है। अब जानिए पूरा मामला जानकारी के अनुसार, 6 मार्च 2026 को गोईदी बाई संदिग्ध परिस्थितियों में घर में मृत पाई गई। उनके भाई सहलू राम ने सन्ना थाने में जाकर बताया कि बहन को घर में मृत हालत में देखा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहां गोईदी बाई के शरीर और आसपास खून के निशान मिले, और प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोट के निशान पाए गए। संदेह के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। डॉक्टरों की प्रारंभिक रिपोर्ट में बताया गया कि महिला की मौत प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोट की वजह से हुई। इस साफ पता चलता कि महिला की हत्या हुई है। जादू-टोना के शक में हुआ विवाद पुलिस ने संदेह पर फुला बाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल कर लिया। पूछताछ के दौरान पता चला कि गोईदी बाई के पति ठूपन राम ने दूसरी शादी फुला बाई से की है। गोईदी बाई की उसके सौतन फुला बाई से आए दिन झगड़ा होता रहता था। गोईदी बाई और उसकी सौतन फुला बाई के बीच 5 मार्च 2026 दोपहर करीब 2 बजे किसी बात पर फिर विवाद हुआ। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। इसके बाद फुला बाई और उसका पति ठूपन राम खेत की तरफ चले गए। वहीं ठूपन राम का चचेरा भाई सुनील राम और उसकी पत्नी सुरन्ती बाई झोपड़ी में बैठा था। कुछ देर बाद गोईदी बाई बर्तन धोने के लिए कुएं की ओर जा रही थी। कुछ देर बाद ठूपन राम वापस आया और उसे बहला-फुसलाकर झोपड़ी में ले गया। वहां पहले से बैठे फुला बाई, सुनील राम और सुरन्ती बाई के साथ बैठकर सभी ने शराब पी। इस दौरान सुनील राम ने आरोप लगाया कि उसके घर में बच्चा न होने और उसके पिता को कैंसर होने के पीछे गोईदी बाई का जादू-टोना है। चारों ने मिलकर किया मर्डर, लाश छिपाई शक के चलते सुनील राम ने गोईदी बाई के बाल पकड़कर उसे जमीन पर पटक दिया। फिर ठूपन राम और फुला बाई ने उसके हाथ-पैर पकड़कर उसे दबोच लिया। इस बीच सुरन्ती बाई ने कहा कि उसके बच्चे न होने का कारण भी गोईदी बाई ही है। इसके बाद सुनील राम और सुरन्ती बाई ने मिलकर लकड़ी का डंडा गोईदी बाई के प्राइवेट पार्ट में डाल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को बिस्तर पर रखकर कंबल से ढक दिया, ताकि घटना छुपाई जा सके। हत्या में इस्तेमाल डंडा बरामद पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल लकड़ी का डंडा बरामद कर लिया। पूछताछ और पर्याप्त सबूत मिलने के बाद चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश पाटनवार ने बताया कि ग्राम गट्टी महुवा में महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि हत्या जादू-टोना के शक के चलते हुई थी। आरोपियों ने मिलकर महिला की हत्या की थी। घटना में इस्तेमाल डंडा भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है। जादू टोना के शक में बुआ की हत्या नवंबर 2026 में जिले में जादू-टोना के शक में भतीजे ने बुआ कुल्हाड़ी से काट डाला था। जानकारी के मुताबिक, आरोपी का नाम मुकेश पहाड़ी (22) है। जो कि ग्राम जामुन जोबला में परिवार के साथ रहता है। वह पेशे से मजदूर है। कुछ दिनों से उसके बच्चों की तबीयत खराब रह रही थी। उसे शक था कि उसकी बुआ ने ही बच्चों पर तंत्र-मंत्र किया है। जिसके बाद उसने गुस्से में आकर बुआ की हत्या कर दी थी। पढ़ें पूरी खबर… …………………………… क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… जादू-टोना के शक में बुआ को कुल्हाड़ी से काट-डाला:गले पर किया वार, फूफा पर भी हमला; भतीजा बोला-बच्चों की तबीयत खराब हो रही थी छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में जादू-टोना के शक में भतीजे ने बुआ कुल्हाड़ी से काट डाला। बुआ की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी ने फूफा पर भी हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने गुरुवार को आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बगीचा थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

ब्रह्मोस मिसाइल सिस्टम खरीदेगा इंडोनेशिया:$200 मिलियन से $350 मिलियन की डील पर बातचीत जारी; इससे पहले फिलीपींस ने खरीदा था

राज्यसभा चुनाव से पहले ही 26 नेता निर्विरोध चुने गए:शरद पवार, रामदास आठवले, विनोद तावड़े, अभिषेक मनु सिंघवी जैसे दिग्गज शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *