फोर्ब्स एशिया की ‘100 स्टार्टअप्स टू वॉच’ लिस्ट जारी:इसमें सबसे ज्यादा 18 भारत के; ₹8779 करोड़ तक की वैल्यू वाली कंपनी शामिल

एशिया-प्रशांत के स्टार्टअप इकोसिस्टम में भारत सबसे आगे निकल गया है। 2025 के लिए फोर्ब्स एशिया की ‘100 स्टार्टअप्स टु वॉच’ लिस्ट में 16 देशों से उम्मीद जगाने वाले 100 स्टार्टअप्स चुने गए हैं। इनमें 18 स्टार्टअप्स के साथ भारत सबसे आगे है। इसमें ₹8779 करोड़ तक की वैल्यू वाली कंपनी भी शामिल है। यह लिस्ट क्षेत्रीय इनोवेशन की तस्वीर पेश करती है, जहां AI, डीपटेक और सस्टेनेबल सॉल्यूशंस पर फोकस बढ़ रहा है। फोर्ब्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत का यह प्रदर्शन युवा इकोसिस्टम की ताकत दर्शाता है। दुनियाभर के देशों से तुलना करें तो भारत महज दो दशकों में अमेरिका और चीन से मुकाबला करने की स्थिति में आ गया है। भारतीय स्टार्टअप्स ने स्थानीय चुनौतियों का समाधान करते हुए वैश्विक स्तर पर स्केलेबल मॉडल्स विकसित किए हैं। यानी यह बढ़ती डिमांड के साथ बिना ज्यादा लागत या संसाधन बढ़ाए आसानी से विस्तार कर सकते हैं। केयर सर्विस गरीबों तक पहुंचा रहे, भारतीय स्वाद ग्लोबल बन रहा व्यापक पहुंच: लिस्ट में शामिल कंपनियां 10 में से 8 सेक्टरों को कवर करती हैं। इनमें हेल्थकेयर, फाइनेंस, ई-कॉमर्स एंड रिटेल, स्पेस टेक्नोलॉजी, कंज्यूमर और रूरल कॉमर्स शामिल हैं। इंडियन टेस्ट: कंज्यूमर स्पेस में फॉक्सटेल, विक्डगुड और स्वीट करम कॉफी इंडियन टेस्ट को ग्लोबल बनाते हैं। रूरल कॉमर्स में ये लोकल डिजिटल डिवाइड कम कर रहे हैं। गहरे इनोवेशंस: रिपोर्ट के मुताबिक, भारत का नेतृत्व सिर्फ संख्या में नहीं, इनोवेशन की गहराई में भी है। जैसे, हेल्थकेयर में क्लाउड फिजिशियन और ट्राइकॉग गरीबों तक पहुंच बढ़ा रहे। …………………….
स्टार्टअप्स से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… नेशनल स्टार्टअप डे: देश में हर घंटे एक स्टार्टअप लॉन्च:2015 तक 450 थे, आज डेढ़ लाख पार; इनमें 118 यूनिकॉर्न बने भारत में हर घंटे एक स्टार्टअप लॉन्च हो रहा है। हुरुन रिसर्च की रिपोर्ट के मुताबिक, आगामी सालों में भविष्य के 152 यूनिकॉर्न 31 शहरों से होंगे। 5 साल में इनकी संख्या दोगुनी हो जाएगी। 2015 तक देश में 450 स्टार्टअप थे। अब 806 जिलों में से 779 में 1.57 लाख स्टार्टअप हैं। 50% से अधिक टियर 2 और 3 शहरों में हैं। देश में अभी 118 यूनिकॉर्न स्टार्टअप है। पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

वर्ल्ड अपडेट्स:सिंगापुर में भारतीय नर्स ने पुरुष विजिटर से छेड़छाड़ की; जेल और कोड़े मारने की सजा मिली

सरकारी नौकरी:रेलवे में 1149 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज, 10वीं पास तुरंत करें अप्लाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *