फॉरेस्ट रेस्ट-हाउस में अश्लील डांस…डिप्टी रेंजर-फॉरेस्टर सस्पेंड:तत्कालीन रेंजर को नोटिस, DFO ने FIR दर्ज करने एसपी को भेजा पत्र,नेता-कर्मचारियों ने जमकर छलकाए थे जाम

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में अश्लील डांस के बाद सूरजपुर के फॉरेस्ट रेस्ट हाउस में भी अश्लील डांस का वीडियो सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद CCF सरगुजा ने डिप्टी रेंजर और फॉरेस्टर को सस्पेंड कर दिया है। तत्कालीन रेंजर को विभाग ने नोटिस जारी किया है। जांच के बाद DFO ने सूरजपुर एसपी को पत्र लिखकर वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करने कहा है। वीडियो 1-2 साल पुराना बताया जा रहा है। वीडियो रामानुजनगर ब्लॉक के कुमेली रेस्ट हाउस का है। जिसमें कुछ लोग डांसरों पर पैसे लुटाते और जाम छलकाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में कुछ स्थानीय जनप्रतिनिधि और शासकीय कर्मचारी भी दिखाई दे रहे हैं। देखिए पहले ये तस्वीरें… चौकीदार बोला- तात्कालीन रेंजर खुद नेताओं को चाबी देते थे बताया जा रहा है कि, रेस्ट हाउस में डांसरों का कार्यक्रम एक बीडीसी (जनपद सदस्य) ने आयोजित किया था। प्रोग्राम के लिए हॉल में गद्दे तक बिछाए गए थे। वीडियो वायरल होने के बाद सूरजपुर डीएफओ दुलेश्वर साहू ने मामले के जांच के आदेश दिए हैं। वहीं चौकीदार ने बताया कि तात्कालीन रेंजर खुद नेताओं को चाबी देते थे। इससे पहले गरियाबंद में ऑर्केस्ट्रा डांसर्स के अश्लील डांस का वीडियो वायरल हुआ था। लड़कियां अर्धनग्न होकर नाचती रहीं। मंच पर कपड़े उतारकर पब्लिक को प्राइवेट पार्ट्स दिखाती रहीं। कार्यक्रम में मौजूद SDM तुलसी दास मरकाम और पुलिसकर्मी पैसे लुटाते रहे। इस मामले में कलेक्टर भगवान सिंह उइके ने SDM तुलसी दास मरकाम को हटा दिया है। SDM के खिलाफ जांच कमेटी बनाई गई। जिसके बाद आयोजन समिति के 14 सदस्य गिरफ्तार किए गए। वहीं मैनपुर एसडीएम तुलसी दास मरकाम के खिलाफ शुरू होगी। शुरुआती जांच के बाद हुई कार्रवाई वीडियो वायरल होने के बाद सूरजपुर DFO दुलेश्वर साहू ने मामले की जांच कराई। फॉरेस्ट SDO अजय तिवारी की टीम ने रेस्ट हाउस के गार्ड और सरपंच सहित ग्रामीणों का बयान लिया। DFO ने शुरुआती जांच रिपोर्ट CCF सरगुजा को भेजी। सरगुजा CCF दिलराज प्रभाकर ने प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार डिप्टी रेंजर रविशंकर तिवारी और फॉरेस्टर शैलेश टीना लकड़ा को सस्पेंड कर दिया है। तत्कालीन रेंजर RC प्रजापति को नोटिस भेजा है। RC प्रजापति प्रमोशन के बाद एसडीओ बन गए हैं। रेंजर देते थे रेस्ट हाउस की चाबी रेस्ट हाउस के चौकीदार ने कहा कि, तत्कालीन रेंजर RC प्रजापति के पास रेस्ट हाउस की चाबी होती थी। वे खुद नेताओं को चाबी दे देते थे। वे फोन पर कह देते थे कि नेताजी लोग जा रहे हैं, बैठने की व्यवस्था कर देना। चौकीदार ने भी कहा कि वायरल वीडियो काफी पुराना है। दर्ज होगी FIR, एसपी को लेटर सूरजपुर DFO दुलेश्वर साहू ने मामले में एफआईआर दर्ज करने के लिए सूरजपुर एसपी को पत्र लिखा है। डीएफओ ने वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज करने कहा है। मामले में जल्द ही FIR भी दर्ज हो सकती है। ………………………… यह खबर भी पढ़ें… कपड़े उतारकर नाचीं डांसर्स, प्राइवेट-पार्ट दिखाए…VIDEO: SDM ने पैसे लुटाए, KISS लेने वाले 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, एसडीएम हटाए गए, आयोजन समिति के 14 सदस्य अरेस्ट छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में ऑर्केस्ट्रा की डांसर्स ने अश्लील डांस किए। लड़कियां अर्धनग्न होकर नाचती रहीं। मंच पर कपड़े उतारकर पब्लिक को प्राइवेट पार्ट्स दिखाती रहीं। कार्यक्रम में मौजूद SDM तुलसी दास मरकाम और पुलिसकर्मी पैसे लुटाते रहे। VIDEO भी बनाते नजर आए। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

BPL में नबी-हसन ने रचा इतिहास:टॉप टियर टी-20 लीग में साथ बल्लेबाजी करने वाली पहली पिता-बेटे की जोड़ी, नोआखाली ने ढाका को हराया

चांदी दो दिन में ₹20,000 बढ़कर ₹2.63 लाख/kg हुई:सोना ₹1.40 लाख प्रति 10 ग्राम बिक रहा; दोनों लगातार दूसरे दिन ऑल टाइम हाई पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *