फिलीपींस में 7.4 तीव्रता का भूकंप:सुनामी की चेतावनी जारी; फिलहाल नुकसान की जानकारी नहीं

फिलीपींस के दक्षिणी इलाके मिंडानाओ में 7.4 तीव्रता का भूकंप आया है। इसके चलते सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। फिलीपींस की भूकंप विज्ञान एजेंसी ने और झटकों की चेतावनी दी है। एजेंसी का कहना है कि विनाशकारी सुनामी आने की आशंका है। सुनामी लहरों की ऊंचाई एक मीटर से ज्यादा हो सकती है। मध्य और दक्षिणी फिलीपींस के तटीय शहरों में रहने वाले लोगों को तत्काल ऊंचे स्थानों पर चले जाने की सलाह दी गई है। फिलहाल किसी तरह के नुकसान के जानकारी नहीं है। इससे पहले 30 सितंबर को फिलीपींस के सेबू प्रांत में 6.9 तीव्रता का भूकंप आया था। इसमें 69 लोगों की मौत हो थी, जबकि करीब 150 घायल हुए थे। भूकंप से जुड़ी तस्वीरें…. खबर अपडेट हो रही है….

More From Author

10 ग्राम सोना 4 दिन में ₹5,675 महंगा हुआ:भारत के 100-अमीरों की नेटवर्थ घटकर ₹88 लाख करोड़ हुई; TCS को ₹12,075 करोड़ का मुनाफा

10 साल से लगातार बढ़ रहा स्‍टूडेंट सुसाइड रेट:किसानों से ज्‍यादा स्‍टूडेंट्स कर रहे आत्‍महत्‍या, एग्‍जाम स्‍ट्रेस समेत ये हैं 10 वजहें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *