प्रार्थना सभा के नाम पर धर्मांतरण, बीमार-गरीब टारगेट:हिंदू संगठन बोले- चमत्कार दिखाकर लोगों को फंसाया जा रहा, पास्टर समेत 8 को जेल

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में रविवार को ईसाई समाज के प्रार्थना सभा के दौरान जमकर बवाल हुआ। हिंदू संगठनों की शिकायत के बाद 22 लोगों को पुलिस थाने ले गई। पूछताछ के बाद पास्टर समेत 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की। मामला गुंडरदेही थाना क्षेत्र का है। इस दौरान बजरंग दल के नेता पंकज साहू ने ईसाई समाज के लोगों को कहा कि प्रार्थना सभा से कोई भी भागा तो कूट दिया जाएगा। इसे लेकर पुलिस और हिंदू संगठन के नेताओं के बीच जमकर बहस हुई। हंगामे के बीच पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार कर SDM कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने सभी को जेल भेज दिया है। जानिए क्या है पूरा मामला ? दरअसल, गुंडरदेही–धमतरी मेन रोड पर पंचराम नाम के व्यक्ति के घर के ग्राउंड फ्लोर पर ईसाई समाज के लोगों की प्रार्थना सभा चल रही थी। इसकी जानकारी बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद और अन्य हिन्दू संगठन को लगी। बड़ी संख्या में पहुंचकर जमकर प्रदर्शन किया। विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष बलराम गुप्ता ने बताया कि प्रार्थना सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन चल रहा था। सभा में 40-50 हिन्दू समाज के लोग थे। सभा में बीमार-गरीब लोगों को चमत्कार दिखाकर टारगेट किया जा रहा है। धर्मांतरण के लिए बरगलाया जा रहा है। धर्म बदलने का रैकेट चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गुंडरदेही में जिस तलघर में प्रार्थना सभा हो रही थी, वहां ईसाई पादरी के बैठने के लिए विशेष आसन बनाया गया था। लोगों को प्रभावित करने का काम चल रहा था। पुलिस प्रशासन सख्त कार्रवाई करे। अगर धर्म परिवर्तन का खेल नहीं रुका, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। चर्च में नहीं जाते, अब हिंदुओं के घरों को चर्च बना रहे हिन्दू नेता बलराम गुप्ता ने आरोप लगाया है कि ईसाइयों के लिए चर्च बनाए गए हैं, लेकिन अब वे चर्च न जाकर हिंदुओं के घरों को ही चर्च बना रहे हैं। गुंडरदेही थाना क्षेत्र के ग्राम माहुद बी में एक घर के बाहर बेटन हैन चर्च लिखा हुआ था, जिसे विरोध के बाद हटाया गया। उन्होंने कहा कि शनिवार रात देवरी थाना क्षेत्र के डुमरघुचा गांव में भी धर्मांतरण का खेल चल रहा था, लेकिन ग्रामीणों के आक्रोशित होने पर वहां मौजूद लोग भाग निकले। हमारे इलाके में धर्मांतरण का खेल नहीं चलने देंगे। सभी लोग मूल रूप से हिन्दू वहीं बजरंग दल जिला सह संयोजक स्वप्निल शर्मा ने बताया कि सभा में शामिल सभी लोग मूल रूप से हिन्दू हैं, लेकिन वे खुद को ईसाई धर्म का अनुयायी बता रहे थे। इस तरह दोहरी बात कर लोग न केवल हमारी संस्कृति को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं, बल्कि विदेशी ताकतों को भी बढ़ावा दे रहे हैं। प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के तहत आठ गिरफ्तार – टीआई गुंडरदेही टीआई मनीष शेंडे ने बताया कि बिना अनुमति प्रार्थना सभा आयोजित करने वाले 8 लोगों के खिलाफ BNS की धारा 170 के तहत केस दर्ज किया गया। सभी आरोपियों को एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने सभी को जेल भेज दिया। वहीं सभा में शामिल बाकी लोगों से पूछताछ की जा रही है। ………………………… इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… बिलासपुर में प्रार्थना-सभा की आड़ में धर्मांतरण:हिंदू संगठनों का आरोप-लालच देकर हिंदुओं को बुलाया, जमकर मचा बवाल, पास्टर समेत सात गिरफ्तार, बाइबिल और डायरी जब्त छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में प्रार्थना सभा के बहाने धर्मांतरण का एक और मामला सामने आया है। हिंदू संगठनों के विरोध और हंगामे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पास्टर समेत सात लोगों को पकड़ा है। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि हिंदुओं को प्रलोभन देकर धर्म सभा के बहाने बुलाकर धर्मांतरण कराया जा रहा था। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

PAK पीएम को सोशल मीडिया X ने दिया कड़ा जवाब:शरीफ ने 1965 जंग को जीत बताया, X ने लिखा- ये पाकिस्तान की स्ट्रैटेजिक हार थी

राजस्थान के 8 जिलों में स्कूल बंद:पंजाब के 2 हजार गांव में बाढ़, 296.4mm ज्यादा बारिश; हिमाचल में 824 सड़कें बंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *