प्रधानमंत्री मोदी ने पूछा- कैसे हैं विष्णु जी:दिल्ली शपथग्रहण समारोह में CM साय के पास आए PM; मंच पर ही दिखे बातचीत करते

रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री चुनी गई हैं। दिल्ली में शपथ-ग्रहण समारोह के मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से बातचीत करते नजर आए। मंच पर दूसरी पंक्ति में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के ठीक पीछे विष्णुदेव साय खड़े थे। उन्हें देखकर नरेंद्र मोदी पास आए। मंच पर जब नरेंद्र मोदी आए तो कार्यक्रम का संचालन कर रहे शख्स राष्ट्रगान के लिए खड़े होने की बात कर रहे थे। इसी वक्त हाथों से इशारा कर PM मोदी ने 5 मिनट रुकने कहा और सीधे छत्तीसगढ़ के CM विष्णुदेव साय के पास आए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बीच हाथ मिलाकर पूछा- कैसे हैं विष्णुदेव जी.. मुख्यमंत्री साय ने मुस्कुराते हुए जवाब में केंद्र सरकार के कामों को सराहा। शपथ से ठीक पहले कुछ देर तक दोनों मंच पर गुफ्तगू करते दिखे। इस दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी वहां मौजूद थे। पीएम मोदी ने उनसे भी बातचीत की। दिल्ली की CM को सीएम साय ने दी बधाई NDA के सभी CM को PM ने दिया टारगेट दिल्ली CM के शपथ ग्रहण में सभी प्रदेशों के मुख्यमंत्री आए हुए थे। भाजपा शासित प्रदेशों के साथ इनमें NDA के मुख्यमंत्री भी थे। PM ने एक होटल में सभी के साथ खास मीटिंग की। पीएम मोदी ने कहा कि, आने वाले समय में जिन प्रदेशों में चुनाव है, वहां एकजुटता के साथ विपक्ष को हराना है। बैठक में एनडीए के नेताओं ने गठबंधन की एकता पर बल दिया है। इसके साथ ही बिहार और पश्चिम बंगाल सहित आगामी सभी विधानसभा चुनाव साथ लड़ने का संकल्प लिया है। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू, उप मुख्यमंत्री पवन कल्याण, शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अजीत पवार, अपना दल (एस) के सोनेलाल पटेल सहित अन्य घटक दलों के नेता मौजूद थे। कब और कहां होंगे अगले चुनाव? साल 2025 के आखिर में बिहार में विधानसभा चुनाव का आयोजन किया जाएगा। साल 2026 में असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव होंगे। इसके बाद साल 2027 में गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तराखंड, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होगा। ——————— ये खबर भी पढ़ें… CM साय ने मंत्री-सांसद-विधायकों संग महाकुंभ में लगाई डुबकी…VIDEO: घाट से मोटर-बोट में पहुंचे त्रिवेणी संगम, 7 कांग्रेस MLA भी साथ; रास्तेभर गाते रहे भजन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी पत्नी संग महाकुंभ में डुबकी लगाई। उनके साथ राज्यपाल रमेन डेका और स्पीकर रमन सिंह, डिप्टी सीएम अरुण साव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव भी थे। मंत्रिमंडल के सदस्य, सांसद, विधायक और उनके परिवारजन भी पहुंचे हैं। पढ़ें पूरी खबर

More From Author

संन्यास लेने का सोचने लगे थे शमी:बांग्लादेश के 5 विकेट लेकर कमबैक किया, कोच बोले- बार-बार वापसी टलने से निराश थे

नेपाली स्टूडेंट सुसाइड केस, KIIT के 5 अन्य कर्मचारी अरेस्ट:अब-तक 3 डायरेक्टर समेत कुल 11 गिरफ्तार; 5 को जमानत मिली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *