प्रदेश में रायपुर सबसे गर्म…पारा 34 के पार:कल से छत्तीसगढ़ में गिरेगा पारा, रात के तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट होगी

छत्तीसगढ़ के ज्यादातर जिलों में दिन का पारा नॉर्मल से 5 डिग्री ज्यादा है। इसके चलते दिन में अचानक गर्मी बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक 24 घंटे बाद ही इसमें कुछ बदलाव हो सकता है। यानी शुक्रवार को भी दिन में गर्मी परेशान कर सकती है। गुरुवार को भी प्रदेश में रायपुर सबसे गर्म रहा। यहां पारा 34 डिग्री के भी पार चला गया। हालांकि कल से रात के तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है, लेकिन बस्तर संभाग और उसके आस-पास लगे जिलों में अगले 4 दिनों तक तापमान में कोई बदलाव नहीं होने का अनुमान है। दिन में अचानक गर्मी बढ़ी दिन के तापमान में अचानक वृद्धि होने के कारण गुरुवार को दोपहर तेज गर्मी महसूस हुई। प्रदेश में सभी जगहों पर तापमान सामान्य से ऊपर पहुंच गया। रात में भी हल्की गर्मी महसूस हुई, क्योंकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक रहा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार न्यूनतम तापमान में 24 घंटे बाद दो से चार डिग्री तक की गिरावट आएगी। प्रदेश में मौसम इस तरह पूरी तरह शुष्क है। हवा में नमी दिन में 38 फीसदी के आसपास है। सरगुजा में एक बार फिर गिरेगा पारा सरगुजा संभाग में मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर ‎जारी है। पश्चिमी विक्षोभ से‎ वातावरण में नमी आ रही है। इससे तापमान बढ़ा और तीन दिनों से ठंड‎ गायब हो गई थी। इस बीच गुरुवार‎ को अंबिकापुर में रात का न्यूनतम तापमान‎ 10.1 डिग्री और अधिकतम तापमान‎ 30.4 डिग्री दर्ज हुआ। यानी 20 डिग्री का उतार-चढ़ाव एक दिन में देखा गया। रात ‎में ठंड कम रही अब मौसम में बदलाव के ‎कारण एक बार फिर से ठंड बढ़ने‎ की संभावना है। मौसम विभाग के‎ अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर‎ कम होने से उत्तर से शुष्क (ड्राई) हवा अब‎ आएगी। इससे ठंड बढेगी। मौसम विज्ञानियों के अनुसार शुक्रवार से उत्तर से ठंडी और शुष्क हवाओं के आने की संभावना है।‎ न्यूनतम तापमान में‎‎‎‎ 4 डिग्री की गिरावट हो सकती है। गुरुवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.9°C बलरामपुर में दर्ज किया गया। रायपुर में नॉर्मल से 5 डिग्री अधिक दिन का पारा प्रदेश में सभी जगहों पर अधिकतम और न्यूनतम तापमान बढ़ गया है। गुरुवार को रायपुर में सबसे अधिकतम तापमान रहा यहां 34.4 डिग्री पारा रहा। यह सामान्य से 5.4 डिग्री ज्यादा है। रात का तापमान 16.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक था। मौसम विभाग के मुताबिक रायपुर में आज दिन का पारा 32 डिग्री और रात का पारा 17 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना है।

More From Author

श्री सीमेंट प्लांट हादसा…छात्राएं डर से नहीं आ रहीं स्कूल:बलौदाबाजार में कई महीनों से गैस रिसाव, 38 बच्चे बीमार; कहा-शिकायत पर भी कार्रवाई नहीं

सैफ की मेडिकल रिपोर्ट सामने आई, 5 जगह चोट लगी:दोस्त अस्पताल लेकर पहुंचा था; पुलिस ने सैफ का बयान दर्ज किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *