ईसाई कैथोलिक धर्मगुरु पोप फ्रांसिस का शनिवार को रोम के सांता मारिया में अंतिम संस्कार किया गया। उनकी कब्र की पहली तस्वीर सामने आ गई है, जिस पर एक सफेद गुलाब रखा हुआ है। बड़ी संख्या में लोग पोप का मकबरा देखने के लिए पहुंच रहे हैं। कल सांता मारिया के मैगियोरे बेसिलिका में उनका शव दफनाया गया। पोप को दफनाने की प्रक्रिया का लाइव टेलीकास्ट नहीं हुआ। पोप का 21 अप्रैल को 88 साल की उम्र में स्ट्रोक और हार्ट फैलियर से निधन हो गया था। तीन दिनों तक उनके पार्थिव देह को ताबूत में अंतिम दर्शन के लिए सेंट पीटर्स बेसिलिका में रखा गया था। पोप के अंतिम संस्कार के बाद की 10 तस्वीरें… पोप के अंतिम संस्कार के दौरान की 5 तस्वीरें… ———————————– पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… भास्कर एक्सप्लेनर- पोप फ्रांसिस का संक्रमण से निधन:पहले ईसाई धर्मगुरु के शव से दिल निकालने की परंपरा थी, अब कैसे हुआ अंतिम संस्कार निधन के बाद अंगूठी क्यों तोड़ते हैं, कैसे होती है अंतिम प्रक्रिया, नए पोप के लिए गोपनीय वोटिंग में चर्च से धुआं क्यों उठता है; ऐसे 10 जरूरी सवालों के जवाब जानेंगे भास्कर एक्सप्लेनर में… पूरी खबर पढ़ें…
