पेंड्रा में सड़क हादसे में टीचर की मौत:बेकाबू होकर पेड़ से टकराई कार, बिलासपुर में इलाज के दौरान तोड़ा दम

पेंड्रा-कोटमी मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल शिक्षिका सोनल तिवारी ने बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सोनल तिवारी पेंड्रा की रहने वाली थी और अंग्रेजी माध्यम आत्मानंद स्कूल कोटमी कला में पदस्थ थी। हादसा दीपावली छुट्‌टी के बाद स्कूल खुलने पर हुआ, जब वह हर दिन की तरह स्कूल जा रही थीं। दुबटिया और कुदरी के बीच उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गई और शिक्षिका को गंभीर चोटें आईं। उन्हें तुरंत अपोलो अस्पताल रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। सोनल तिवारी के पिता कुंडली प्रसाद तिवारी बिलासपुर स्थित शासकीय महाविद्यालय में भौतिकी के प्राध्यापक हैं।

More From Author

तूफान मोन्था- आंध्र प्रदेश में महिला की मौत, 2 घायल:हवा की रफ्तार 90-100 kmph, समुद्र किनारे के घर गिरे; ओडिशा में 11 हजार का रेस्क्यू

देश में 2031 में प्रति व्यक्ति आय ₹4.63 लाख होगी:2013 में 6 करोड़ परिवार ₹10 लाख कमा रहे थे, अब10 करोड़ परिवार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *