पूर्व बीजेपी MLA भीमा मंडावी की बेटी ने की आत्महत्या:उत्तराखंड में पढ़ रही थी दंतेवाड़ा की दीपा,2013 में बड़ी बेटी ने किया था सुसाइड

छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा जिले के दिवंगत MLA भीमा मंडावी की बेटी दीपा मंडावी ने आत्महत्या कर ली है। वो उत्तराखंड में रहकर पढ़ाई कर रही थी। रविवार को PG में ही उसने सुसाइड किया है। दीपा की मां ओजस्वी भीमा मंडावी राज्य महिला आयोग की सदस्य हैं। बताया जा रहा है कि, दीपा मंडावी कुछ दिन पहले ही दंतेवाड़ा अपने घर आई थी। देहरादून में वो अपनी सहेलियों के साथ रूम लेकर रह रही थी। लेकिन सप्ताहभर पहले ही वो PG में शिफ्ट हो गई थी। अभी उसका परिवार देहरादून के लिए रवाना हो गया है। भीमा के घर पहुंचे भाजपा और कांग्रेसी नेता घटना की सूचना मिलते ही दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी, पूर्व विधायक देवती कर्मा, जिला पंचायत सदस्य तूलिका कर्मा समेत कांग्रेस के अन्य नेता भीमा के घर पहुंचे हुए हैं। भीमा के दो पत्नियों के हैं 5 बच्चे, दो ने किया सुसाइड भीमा मंडावी की दो पत्नियां हैं। जिनके कुल 5 बच्चे हैं। उनकी पहली पत्नी के 4 बच्चे हैं, जिसमें एक बेटा और 3 बेटियां। भीमा के रहते हुए 2013 में सबसे बड़ी बेटी ने रायपुर में सुसाइड किया था। वहीं अब दूसरे नंबर की बेटी दीपा ने सुसाइड कर लिया है। दीपा से छोटा एक भाई और एक बहन है। वहीं भीमा की दूसरी पत्नी ओजस्वी मंडावी से उनकी एक बेटी है। 9 अप्रैल 2019 को नक्सलियों ने की थी पिता की हत्या बता दें कि, भाजपा विधायक भीमा मंडावी की लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान से ठीक दो दिन पहले 9 अप्रैल 2019 को नक्सलियों ने हत्या कर दी थी। कुआकोंडा इलाके के श्यामागिरी में आईईडी विस्फोट किया था। इस हमले में भाजपा विधायक और उनके ड्राइवर की जान चली गई थी। 3 पुलिसकर्मी भी शहीद हो गए थे। केंद्र के आदेश पर एनआईए ने मई 2019 में केस दर्ज किया था। यह खबर अपडेट हो रही है… ………………………… छत्तीसगढ़ भीमा मंडावी हत्याकांड:एनआईए ने महिला सहित 3 लोगों को दंतेवाड़ा से गिरफ्तार किया, इसमें पूर्व सरपंच भी शामिल, सभी 7 दिन की पुलिस रिमांड पर छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा से भाजपा विधायक भीमा मंडावी की हत्या मामले में एनआईए (नेशनल इंवेस्टीगेशन एजेंसी) ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। इनके ऊपर भाजपा विधायक की हत्या के लिए नक्सलियों को विस्फोटक व अन्य सामान उपलब्ध कराने का आरोप है। एनआईए ने बुधवार को आरोपियों को सात दिन की रिमांड पर लिया है। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

ट्रम्प बोले- फिलिस्तीनियों को जॉर्डन-मिस्र अपने देश में ज्यादा बसाएं:हमास बोला- ये मंजूर नहीं, हमारे लोगों को जबरन हटाना नामुमकिन

हरिद्वार में निर्दलीय विधायक के ऑफिस पर 50 राउंड फायरिंग:भाजपा के पूर्व MLA ने पहले सोशल मीडिया पर बहस की, फिर गोलीबारी करने पहुंचे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *