पूर्व क्रिकेटर सलिल अंकोला की मां का शव मिला:गले में चोट के निशान मिले,हत्या की आशंका, घर में अकेली थीं

पूर्व क्रिकेटर सलिल अंकोला की मां माला अशोक अंकोला (77) का शव पुणे में प्रभात रोड स्थित उनके घर पर संदिग्ध हालात में मिला है। चेहरे पर चोट के निशान थे। पुलिस इसे हत्या मान रही है। वे घर में अकेली थीं। जानकारी मिलने पर पुलिस उन्हें पुणे के अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
गर्दन पर जख्म थे
जानकारी के मुताबिक दोपहर में जब घर पर काम करने के लिए हेल्पर पहुंची और उन्होंने घर की घंटी बजाई तो दरवाजा नहीं खुला। जिसके बाद हेल्पर ने अपनी बेटी को बुलाकर जानकारी दी। उसके बाद हेल्पर के पति ने घर का दरवाजा खोला। उस वक्त माला अंकोला खून से लथपथ थी। उसकी गर्दन पर चाकू का घाव था।उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
पहली पत्नी ने की थी खुदकुशी
सलिल अंकोला की पहली पत्नी परिणीति अंकोला ने साल 2013 में खुदकुशी कर ली थी। उस समय वह अपने मायके गईं हुई थी और घर के बाकी लोग एक शादी अटेंड करने गए हुए थे। टीम इंडिया के लिए 20 वनडे और एक टेस्ट खेल चुके हैं अंकोला
सलिल अंकोला टीम इंडिया के लिए एक टेस्ट और 20 वनडे मैच खेल चुके हैं। उन्होंने वनडे में 13 और टेस्ट में दो विकेट लिए। इसके अलावा उन्होंने अपने करियर में कुल 54 फर्स्ट क्लास और 75 लिस्ट ए मुकाबले भी खेले। सचिन-द्रविड़ और गांगुली के साथ खेले अंकोला
सलिल अंकोला ने पाकिस्तान के खिलाफ 15 नवंबर, 1989 को कराची में टेस्ट डेब्यू किया था। हालांकि ये मैच उनका आखिरी टेस्ट मैच साबित हुआ। सलीम मलिक अंकोला के पहले शिकार थे। अंकोला ने पाकिस्तान के खिलाफ 1989 में ही वनडे डेब्यू किया था और उनका पहला वनडे विकेट इमरान खान थे। अंकोला अपने करियर का आखिरी मैच डरबन में 1997 में सचिन की कप्तानी में खेले।

More From Author

अमेलिया के रनआउट को लेकर हरमनप्रीत की अंपायर से बहस:7 मिनट तक खेल रुका रहा; ऋचा ने छोड़ा कैच; भारत-न्यूजीलैंड मैच के मोमेंट्स

नमाज के लिए मस्जिद नहीं जा सकी बांग्लादेश टीम:ग्वालियर में होटल में की इबादत; सुरक्षा कारणों से रद्द किया कार्यक्रम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *