पुतिन से बात करते रहे मोदी:बगल में खड़े पाकिस्तानी PM शहबाज टकटकी लगाए देखते रहे; SCO समिट की 10 PHOTOS

चीन में तियानजिन शहर में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के दूसरे दिन सोमवार को दुनिया के बड़े नेता अपनी बात रखने पहुंचे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी, चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग, रूसी राष्ट्रपति पुतिन एक साथ नजर आए। तीनों नेताओं ने काफी देर तक बातें कीं। एक पल ऐसा भी आया, जब मोदी और पुतिन बात करते हुए गुजर रहे थे और पाकिस्तानी PM शहबाज शरीफ उन्हें टकटकी लगाए देख रहे थे। SCO मीटिंग खत्म होने के बाद पुतिन और मोदी एक ही कार से द्विपक्षीय बातचीत के लिए रवाना हुए। SCO समिट की 10 फुटेज… ————————————– SCO में मोदी बोले-पहलगाम हमला आतंकवाद का सबसे बुरा रूप:भारत इसे चार दशक से झेल रहा; पुतिन ने यूक्रेन मुद्दे पर भारत की तारीफ की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन दौरे के आज आखिरी SCO की बैठक को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आतंकवाद को दुनिया के लिए खतरा बताया। पूरी खबर यहां पढ़ें… जिनपिंग की पसंदीदा ‘रेड फ्लैग’ कार में घूमे मोदी:1958 में कम्युनिस्ट पार्टी के टॉप लीडर्स के लिए बनी, अब चीनी राष्ट्रपति की ऑफिशियल कार चीन के तियानजिन में पीएम मोदी को सफर के लिए एक स्पेशल कार ‘होंगकी L5’ दी गई है। ये कार चीन की रॉल्स रॉयस कही जाती है। खुद राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी इसी कार का इस्तेमाल करते हैं। मोदी सोमवार को इसी कार में बैठकर SCO समिट में शामिल होने पहुंचे। पूरी खबर यहां पढ़ें… मोदी के चीन दौरे पर वर्ल्ड मीडिया:CNN ने लिखा- मोदी को रेड कार्पेट वेलकम मिला; NYT ने कहा- ट्रम्प से नाराज जिनपिंग ताकत दिखा रहे पीएम मोदी 30 अगस्त को पूरे सात साल बाद चीन पहुंचे हैं। उन्होंने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की मीटिंग से पहले आज चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की। पूरी खबर यहां पढ़ें…

More From Author

सेंसेक्स 350 अंक चढ़कर 80,200 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी में भी 100 अंक उछाल; NSE के IT, ऑटो और बैंकिंग इंडेक्स में ज्यादा तेजी

भगदड़ के मृतकों की याद में मेमोरियल बनाएगी RCB:क्राउड मैनेजमेंट प्रोटोकॉल भी बनेगा; 6 पॉइंट्स का मैनिफेस्टो जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *