पुतिन बोले- रूस कभी यूरोप पर हमला नहीं करेगा:कागज पर लिखकर देने को तैयार हूं, यूरोपीय नेता हथियार कंपनियों के तलवे चाट रहे

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि रूस कभी यूरोप पर हमला नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि अगर यूरोप चाहे तो वह उन्हें लिखित आश्वासन देने को तैयार हैं। उन्होंने यूरोप पर रूसी हमले की आशंका को पूरी तरह बकवास बताया है। पुतिन ने कहा कि यूरोपीय नेता सिर्फ हथियार बनाने वाली कंपनियों के तलवे चाट रहे हैं। वे अपनी जनता के लिए एक झूठा वहम पैदा करना चाहते हैं। इसे पहले मंगलवार को जर्मनी के विदेश मंत्री योहान वेडफुल ने आरोप लगाया था कि रूस अगले चार साल में किसी NATO देश पर हमला कर सकता है। वेडफुल ने बताया था कि जर्मन खुफिया एजेंसियों के मुताबिक रूस 2029 तक NATO के खिलाफ युद्ध की तैयारी कर रहा है। पुतिन का यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका, यूरोप और यूक्रेन के बीच रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए नई शांति योजना पर चर्चा चल रही है। पुतिन बोले- यूक्रेनी सैनिकों को पीछे हटना होगा पुतिन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि रूस के कब्जे वाले इलाकों से यूक्रेन की सेना को पीछे हटना होगा। इस समय रूस का यूक्रेन के 19% से ज्यादा हिस्से पर कब्जा है। इनमें ज्यादातर हिस्सा डोनबास और लुहान्सक प्रांत का है। पुतिन के मुताबिक युद्ध रोकने के लिए यूक्रेनी सेना को पीछे हटना होगा। पुतिन ने साफ कहा कि रूस बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन जरूरत पड़ने पर लड़ाई जारी रखने का विकल्प भी खुला है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर वे नहीं हटते, तो हम यह लक्ष्य सैन्य कार्रवाई से पूरा करेंगे। यूक्रेन जंग रोकने ट्रम्प का 28 पॉइंट प्लान ट्रम्प प्रशासन यूक्रेन जंग रोकने केलिए 28 पॉइंट का प्लान तैयार किया है। इसके मुताबिक यूक्रेन को अपना लगभग 20% हिस्सा रूस को देना होगा। इसमें पूर्वी यूक्रेन का डोनबास का इलाका शामिल है। यूक्रेन मात्र 6 लाख जवानों वाली सेना ही रख सकेगा। नाटो में यूक्रेन की एंट्री नहीं होगी। नाटो सेनाएं यूक्रेन में नहीं रहेंगी। प्लान में कहा गया है कि रूस द्वारा शांति प्रस्तावों को मानने पर उस पर लगे सभी प्रतिबंधों को हटा दिया जाएगा। साथ ही यूरोप में जब्त की गई लगभग 2000 करोड़ रुपए की संपत्ति भी डीफ्रीज होगी। ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर, फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों और जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्त्ज ने शुक्रवार को कहा कि उनका देश यूक्रेन के साथ हैं। यूक्रेन पीस प्लान को चार पार्ट में बांटा यह 28 पॉइंट प्लान ट्रम्प प्रशासन के गाजा पीस प्लान से प्रेरित बताया जा रहा है। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि यह योजना दोनों पक्षों (रूस और यूक्रेन) से इनपुट लेकर तैयार की गई है, लेकिन यूक्रेनी अधिकारियों ने दावा किया है कि उन्हें इसमें शामिल नहीं किया गया। संभावित योजना को चार पार्ट में बांटा गया है- 1-7: यूक्रेन में शांति (क्षेत्रीय और सैन्य व्यवस्था) 8-14: सुरक्षा गारंटी (यूक्रेन और यूरोप के लिए) 15-21: यूरोप में सुरक्षा (क्षेत्रीय स्थिरता) 22-28: भविष्य की अमेरिकी भूमिका (दीर्घकालिक संबंध) —————————– ये खबर भी पढ़ें… जर्मनी बोला- रूस जंग खत्म करने को तैयार नहीं:देश का रक्षा बजट बढ़ाने का ऐलान; 2029 तक नाटो पर हमला कर सकते हैं पुतिन जर्मनी ने रूस पर आरोप लगाया है कि वह यूक्रेन जंग खत्म करने के लिए किसी तरह का समझौता करने को तैयार नहीं दिख रहा है। बुधवार को जर्मनी के रक्षा मंत्री बोरिस पिस्टोरियस ने संसद में कहा कि रूस ने यूक्रेन के लिए तैयार की गई नई शांति योजना पर कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं दी है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

More From Author

भारतीय इकोनॉमी दूसरी तिमाही में 8.2% से बढ़ी:यह पिछली 6 तिमाही में सबसे ज्यादा, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के बेहतर प्रदर्शन से मिली ग्रोथ

बांग्लादेश की पूर्व पीएम खालिदा जिया की हालत गंभीर:5 दिन पहले हॉस्पिटल में भर्ती हुई थीं, सीने में इन्फेक्शन से जूझ रहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *