पुतिन बोले- भारत ग्रेट पावर, मोदी दबाव में नहीं आते:अमेरिका खुद रूस से न्यूक्लियर फ्यूल खरीद रहा और दूसरों को ज्ञान देता है

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत को ग्रेट पावर बताते हुए कहा है कि पीएम मोदी किसी दबाव में नहीं आते हैं। उन्होंने यह बात मॉस्को में इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में कही। पुतिन ने पीएम मोदी की लीडरशिप, भारत-रूस संबंधों, ग्लोबल पॉलिटिक्स और अमेरिका की नीतियों पर खुलकर बात की। पुतिन ने कहा कि मोदी दबाव में आने वाले नेताओं में से नहीं हैं और भारत एक महान ताकत के तौर पर दुनिया में उभर रहा है। जब उनसे पूछा गया कि क्या अमेरिका भारत पर टैरिफ लगाकर राजनीतिक दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है, तो पुतिन ने साफ कहा कि भारत अपनी इंडिपेंडेंट पॉलिसी पर चलता है। अमेरिका पर तंज कसते हुए पुतिन ने कहा कि वॉशिंगटन हमसे न्यूक्लियर एनर्जी खरीदता है और फिर ज्ञान देने की कोशिश करता है। भारत को रूस से तेल खरीदने पर दोषी ठहराने की कोशिश करता है। यह साफ तौर पर दोहरा रवैया है, जिसे अब दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाएं समझ रही हैं। पुतिन बोले- भारत आने को लेकर एक्साइटेड हूं पुतिन ने यह भी कहा कि उन्हें पीएम मोदी से मिलने का इंतजार है और वे भारत यात्रा को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं। इससे पहले दोनों नेताओं ने 1 सितंबर को चीन के तियानजिन में SCO समिट के दौरान मुलाकात की थी। पुतिन ने SCO समिट का जिक्र करते हुए कहा कि वे और पीएम मोदी एक ही कार में साथ बैठे थे और यह उनका खुद का सुझाव था। उन्होंने बताया कि कार रुकने के बाद भी दोनों नेताओं ने काफी समय तक बातचीत की। पुतिन ने कहा- यह पहले से प्लान नहीं था। हम बाहर निकले, मेरी कार वहीं थी, और मैंने कहा कि हम साथ में चलें। यह कोई बहुत बड़ा प्लान नहीं था, हम बस दोस्तों की तरह कार में बैठ गए। हमने पूरे ड्राइव के दौरान बात की, हमेशा कुछ न कुछ बात होती है। हम बाद में काफी देर तक कार के अंदर भी बैठे रहे। पुतिन ने कहा कि इसमें किसी तरह का औपचारिकता नहीं थी, बल्कि दो मित्र देशों के नेताओं के बीच की बातचीत थी। पुतिन ने कहा- ग्लोबल ऑर्डर में भारत की भूमिका बेहद खास भारत की आर्थिक प्रगति को लेकर पुतिन ने कहा कि देश की 7.7% की ग्रोथ रेट अपने आप में एक बड़ी कामयाबी है और यह पीएम मोदी की लीडरशिप का रिजल्ट है। भारत इस पर गर्व कर सकता है। उन्होंने कहा कि सिर्फ 77 सालों में भारत ने जिस तेजी से विकास किया है, वह पूरी दुनिया को प्रेरणा देता है। हमेशा कुछ ऐसे लोग होते हैं जो कहते हैं कि चीजें बेहतर की जा सकती थीं, लेकिन नतीजे खुद बोलते हैं। पुतिन ने यह भी बताया कि भारत और रूस के बीच होने वाले 90% व्यापारिक लेनदेन कामयाबी से पूरे हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि ग्लोबल ऑर्डर अब एक मल्टी पोलर ढांचे की ओर बढ़ रही है, जिसमें भारत जैसी शक्तियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होगी। पुतिन बोले- मैं पीछे मुड़कर देखने में भरोसा नहीं करता अपनी भारत यात्रा के दौरान होने वाले समझौतों पर बात करते हुए पुतिन ने बताया दोनों देशों में कई बड़े करार होने जा रहे हैं। इनमें स्पेस, सैटेलाइट तकनीक, न्यूक्लियर एनर्जी, एविएशन, न्यूक्लियर सबमरीन टेक्नीक, डिफेंस इंडस्ट्री और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे सेक्टर शामिल हैं। उन्होंने कहा कि ये तकनीक भविष्य के रिश्तों और आर्थिक सहयोग का आधार बनेंगी। पुतिन से जब पूछा गया कि क्या उन्हें अपने 25 साल के शासन में किसी बात का पछतावा है, तो उन्होंने कहा कि मैं कभी पीछे मुड़कर नहीं देखता और हमेशा आगे बढ़ने में भरोसा रखता हूं। रूसी राष्ट्रपति पुतिन भारत दौरे को लेकर गूगल पर ट्रेंड कर रहे हैं… सोर्स- गूगल ट्रेंड्स ——————— यह खबर भी पढ़ें… पाकिस्तानी जेट गिराने वाला रूसी S-400 खरीद सकता है भारत:पुतिन से कल दिल्ली में 9 अहम डील संभव; भारत के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति पुतिन भारत ने रात करीब 1:05 बजे पाकिस्तान में ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया। भारतीय वायुसेना ने सटीक हमला करते हुए PAK में मौजूद कुल 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। इसके बाद पाकिस्तान ने भी जवाबी हमले की कोशिश की, लेकिन भारतीय सेना इसके लिए पूरी तरह तैयार थी। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

क्राइस्टचर्च टेस्ट के तीसरे दिन न्यूजीलैंड 481 रन से आगे:टॉम लैथम और रचिन रवींद्र ने शतक लगाए, वेस्टइंडीज पहली पारी में 167 पर ऑलआउट

छत्तीसगढ़ इवनिंग बुलेटिन:प्रोफेसर का न्यूड वीडियो, दोस्त को मार डाला; 18 नक्सली ढेर, कारोबारियों के 50 ठिकानों पर रेड, VIDEO में 10 बड़ी खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *