महाराष्ट्र के पुणे जिले के मावल तहसील के कुंदमाला गांव के पास में रविवार को दोपहर 3:30 बजे इंद्रायणी नदी पर बना पुल ढह गया। इसमें 25-30 लोगों के बह जाने की आशंका है। विधायक सुनील शेलके ने बताया कि अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें बच्चे भी शामिल हैं। 6 लोगों का रेस्क्यू किया गया है। बताया जा रहा है कि यह हादसा उस वक्त हुआ, जब कई लोग नदी के तेज बहाव को देखने के लिए खड़े थे। हादसे वाली जगह पुणे से 30 किमी, वीकेंड मनाने पहुंचते हैं लोग पुणे से कुंडमाला की दूरी 30 किमी है। यह जगह मुंबई के रास्ते में एक्सप्रेसवे में प्रवेश करने से पहले स्थित है। वीकेंड पर यहां हजारों की संख्या में लोग पहुंचते हैं। पुल जर्जर था, क्षमता से ज्यादा लोग होने की वजह से टूटा शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह पुल पहले से ही बहुत खराब और जर्जर स्थिति में था। हादसे के समय पुल पर क्षमता से अधिक पर्यटक मौजूद थे। लोग टू-व्हीलर और मोटरसाइकिल ले जा रहे थे। इसी वजह से पुल भार सहन नहीं कर सका। पुणे हादसे की तस्वीरें… मोरबी ब्रिज हादसे में मारे गए थे 135 लोग इससे पहले गुजरात के मोरबी में 30 अक्टूबर 2022 को एक सस्पेंशन ब्रिज गिर गया था। हादसे में 135 लोगों की मौत हो गई थी। ब्रिज की क्षमता करीब 100 लोगों की थी, लेकिन रविवार को छुट्टी होने के चलते इस पर करीब 500 लोग जमा थे। यही हादसे की वजह बना। ब्रिज टूटने से जहां लोग गिरे, वहां 15 फीट तक पानी था। कुछ लोग तैरकर बाहर निकल आए थे। लेकिन बाकी लोग बच नहीं सके थे।
पुणे पुल हादसे से जुड़ी हर अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
