पुणे के दौंड में आपत्तिजनक पोस्ट के बाद तनाव:मस्जिद पर पथराव, गाड़ियों को आग लगाई; शिवाजी महाराज के अपमान में विरोध हो रहा था

पुणे के दौंड तहसील के यवत इलाके में मुस्लिम युवक का सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट के बाद तनाव बढ़ गया है। सड़कों पर कई गाड़ियों को आग लगा दी गई। युवाओं की भीड़ ने मस्जिद पर पथराव किया है। तनाव को देखते हुए यवत का साप्ताहिक बाजार बंद कर दिया गया है। यवत पुलिस निरीक्षक नारायण देशमुख ने बताया कि आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले युवक का नाम सैय्यद है और उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दरअसल, 26 जुलाई को यवत के नीलकंठेश्वर मंदिर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ की घटना हुई थी। इसी को लेकर शुक्रवार को विरोध हो रहा था। इस दौरान दो पक्षों में टकराव हुआ और तनाव की स्थिति बन गई। पुणे के यवत में तनाव की 3 तस्वीरें… युवक के घर पहुंचकर तोड़फोड़ की शिवाजी महाराज को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला युवक यवत के सहकार नगर क्षेत्र में रहता है। पोस्ट के बाद स्थानीय लोगों ने उसके घर में तोड़फोड़ की। हालांकि पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को कंट्रोल किया। घटना के बाद से ही यवत इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।

More From Author

सरकारी नौकरी:रेलवे में 3115 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी; 14 अगस्त से शुरू आवेदन, फीस 100 रुपए

सरकारी नौकरी:IBPS ने 10,277 पदों पर निकाली भर्ती; आज से आवेदन शुरू, ग्रेजुएट्स करें अप्लाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *