पीयूष पांडे का मुंबई में आज अंतिम संस्कार:अमिताभ बच्चन पहुंचे; एड गुरु ने कहा था- जिंदगी और विज्ञापन दोनों का मकसद है जुड़ना, जीतना नहीं

एड गुरु पीयूष पांडे का अंतिम संस्कार आज मुंबई के शिवाजी पार्क श्मशान घाट में किया जा रहा है। पद्मश्री पीयूष पांडे का निधन 23 अक्टूबर को हो गया था। पीयूष कुछ समय पहले एक कॉन्फ्रेंस के लिए दिल्ली गए थे, वहां उन्हें इन्फेक्शन हो गया। पहले उनको निमोनिया हुआ, फिर चिकनपॉक्स हो गया। इससे उनकी हालत बिगड़ती गई। पीयूष के अंतिम संस्कार में बॉलीवुड से अमिताभ और अभिषेक बच्चन समेत कई दिग्गज लोग पहुंचे हैं। पीयूष पांडे कहा करते थे कि जिंदगी और विज्ञापन दोनों का मकसद है जुड़ना, जीतना नहीं। वे कहते थे- कहानी वह होती है जो दिल से निकले, तभी वह कानों में नहीं, दिमाग में बसती है। एड गुरु की अंतिम यात्रा की तस्वीरें… कम उम्र में ही विज्ञापन इंडस्ट्री में कदम रखा था पीयूष 27 साल की उम्र में विज्ञापन जगत से जुड़ गए थे। उन्होंने शुरुआत अपने भाई प्रसून पांडे के साथ की। दोनों ने रोजमर्रा के उत्पादों के लिए रेडियो जिंगल्स की आवाज दी थी। 1982 में विज्ञापन कंपनी ओगिल्वी से की। 1994 में उन्हें ओगिल्वी के बोर्ड में नॉमिनेट किया गया। पीयूष को 2016 में भारत सरकार ने पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा, 2024 में उन्हें LIA लीजेंड अवॉर्ड भी मिला। पीयूष के बनाए 5 मशहूर एड कैम्पेन 50 दिन में डिजाइन किया था “अबकी बार मोदी सरकार” कैम्पेन को पीयूष ने “अबकी बार मोदी सरकार” कैम्पेन को 50 दिन में डिजाइन किया था। उन्होंने एक टीवी इंटरव्यू में बताया था कि इस कैंपेन के पीछे रिसर्च की गई थी। मोदी की इमेज और फेस को फोकस में रखा था। ये लाइन नॉर्मल बात करने की भाषा में लिखी गई थी, जिससे लोग आसानी से कनेक्ट कर सकें।
उन्होंने बताया था कि उनकी टीम ने 50 दिन में 200 से ज्यादा टीवी कमर्शियल, 100 से ज्यादा रेडियो एड और हर रात 100 से ज्यादा प्रिंट एड निकाले। हर दिन उनके साथ बीजेपी के नेता बैठकर एड अप्रूव कराते थे और कैंपेन में भी हिस्सा लेते थे। —————————- पीयूष पांडे से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… जयपुर के थे ‘अबकी बार मोदी सरकार’ लिखने वाले एडगुरु: प्रशासनिक सेवा में चयन हुआ, लेकिन सैल्यूट नहीं करवाना चाहते थे, इसलिए छोड़ दी जयपुर के मूल निवासी पीयूष पांडे केवल विज्ञापन जगत के दिग्गज ही नहीं थे, बल्कि उन्होंने राजस्थान की संस्कृति, रंग और जीवनशैली को भी देश-दुनिया तक पहुंचाने में शानदार योगदान दिया। राजस्थान टूरिज्म के लिए उन्होंने पंच लाइन लिखी थी- जाने क्या दिख जाए। यह पंच लाइन आज भी राज्य की पहचान बनी हुई है। पीयूष पांडे ने ही अबकी बार मोदी सरकार टैग लाइन लिखी थी। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

LIC पर अडाणी-ग्रुप में ₹33000 करोड़ के निवेश का आरोप:कांग्रेस बोली-30 करोड़ लोगों की कमाई का गलत इस्तेमाल किया, 2025 की शुरुआत का मामला

सरकारी नौकरी:ISRO में 10वीं पास के लिए निकली भर्ती; एज लिमिट 35 साल, सैलरी 90 हजार से ज्यादा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *