पाकिस्तान भारत में होने वाले जूनियर हॉकी वर्ल्डकप से हटा:FIH ने कन्फर्म किया, कहा- नई टीम का ऐलान जल्द करेंगे

पाकिस्तान की टीम भारत में 28 नवंबर से होने जा रहे जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप से हट गया है। इंटरनेशनल हॉकी महासंघ (FIH) ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की। यह टूर्नामेंट चेन्नई और मदुरै में खेला जाएगा। PTI ने FIH के एक सूत्र के हवाले से लिखा कि पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन ने आधिकारिक तौर पर सूचित किया है कि उसकी टीम इस टूर्नामेंट में भाग नहीं लेगी। पाकिस्तान की जगह कौन सी टीम खेलेगी, इसका ऐलान जल्द किया जाएगा।’ पाकिस्तान को पूल बी में भारत, चिली और स्विट्जरलैंड के साथ रखा गया था। 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले और उसके बाद भारत के ऑपरेशन सिंदूर के कारण भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति है। हॉकी एशिया कप से भी हट गया था पाकिस्तान
पाकिस्तान ने पिछले महीने बिहार के राजगीर स्टेडियम में आयोजित हॉकी एशिया कप से भी नाम वापस ले लिया था। ओमान भी हट गया था। बांग्लादेश और कजाकिस्तान को टूर्नामेंट में जगह दी गई थी। पहलगाम आतंकी हमले के बाद विरोध हो रहा
पहलगाम में आतंकी हमले के बाद क्रिकेट एशिया कप में भी भारत के पाकिस्तान से खेलने का विरोध हो रहा है। यहां तक कि पाकिस्तान बिहार के राजगीर में भारत की मेजबानी में हो रहे हॉकी एशिया कप से भी हट गया। इस संबंध में मानसून सत्र में लोकसभा में भी सवाल उठा था। पूर्व क्रिकेटर्स की भारतीय टीम ने भी वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) में पाकिस्तान से खेलने से इनकार कर दिया था। पहलगाम अटैक के बाद भारत-PAK संबंध तनावपूर्ण
भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद तनावपूर्ण हो गए, जिसमें 22 अप्रैल को आतंकियों ने 26 टूरिस्ट की गोली मारकर हत्या कर दी थी। ——————————- यह खबर भी पढ़ें… ऑस्ट्रेलिया के सामने क्यों पिट गई टीम इंडिया, हार के 5 कारण भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज हार चुकी है। तीन मैचों के शुरुआती दो मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया ने एकतरफा जीत हासिल की। दोनों ही वनडे में टीम इंडिया बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग में बुरी तरह पिट गई। भारत के खराब प्रदर्शन के पीछे पांच बड़े कारण रहे। इन सभी को एक-एक कर जानते हैं। पूरी खबर

More From Author

पाकिस्तान में टमाटर 600 रुपए किलो, दाम 400% तक बढ़े:अफगानिस्तान से विवाद के चलते क्रॉसिंग बंद, 5000 कंटेनर फंसे; सप्लाई आधी हुई

सोना एक दिन में ₹935 और चांदी ₹3700 सस्ती:7 दिन में सोने की कीमत में ₹8,455 घटी, चांदी में ₹30 हजार की गिरावट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *